राजस्थान के सियासी बवाल में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की एंट्री? जानिए क्या है पूरा मामला

rajasthan cabinet vistar news: राजस्थान के सियासी बवाल में अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की भी एंट्री हो गई है. दरअसल, सचिन पायलट ने प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के दावों पर पलटवार करते हुए सचिन तेंदुलकर का जिक्र किया. पायलट ने कहा की रीता बहुगुणा जोशी मुझे कोई फोन कॉल नहीं की, हो सकता है वे सचिन तेंदुलकर से बात की हो.
राजस्थान के सियासी बवाल में अब पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की भी एंट्री हो गई है. दरअसल, सचिन पायलट ने प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के दावों पर पलटवार करते हुए सचिन तेंदुलकर का जिक्र किया. पायलट ने कहा की रीता बहुगुणा जोशी मुझे कोई फोन कॉल नहीं की, हो सकता है वे सचिन तेंदुलकर से बात की हो.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में रहूंगा. वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या रीता बहुगुणा जोशी से उनकी बात हुई है? इसपर पायलट ने कहा कि रीता जी सिर्फ सचिन से बात की हैं, हो सकता है, वो सचिन तेंदुलकर से बात की हों.
पायलट दिल्ली रवाना- जयपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन के बाद सचिन पायलट दिल्ली रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पायलट यहां पर प्रियंका गांधी, अजय माकन और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. इससे पहले आज सुबह प्रियंका गांधी ने पायलट को फोन कर बातचीत की थी.
अजय माकन का बड़ा बयान- राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति पर अजय माकन ने बड़ा बयान दिया है. अजय माकन ने कहा कि राजस्थान में सबकुछ समय पर हो जाएगा. उन्होंने कहा कि जब से मैं आया हूं, तबसे सबकी सुनी जा रही है. सचिन पायलट से मेरी रोज बात हो रही है और वे नाराज बिल्कुल नहीं हैं.
rPosted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




