ePaper

'सचिन पायलट कैंप के लोग गद्दार'- कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच बसपा से आए कांग्रेस के विधायकों ने खोला मोर्चा.

Updated at : 16 Jun 2021 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
'सचिन पायलट कैंप के लोग गद्दार'- कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच बसपा से आए कांग्रेस के विधायकों ने खोला मोर्चा.

Rajasthan Cabinet Reshuffle: राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी सियासी टशन में बीएसपी से आए विधायकों ने पायलट कैंप पर हमला किया है. बीएसपी से आए विधायकों ने कहा कि सचिन पायलट कैंप के नेता गद्दार हैं और सरकार से गद्दारी कर चुके हैं.

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच जारी सियासी टशन में बीएसपी से आए विधायकों ने पायलट कैंप पर हमला किया है. बीएसपी से आए विधायकों ने कहा कि सचिन पायलट कैंप के नेता गद्दार हैं और सरकार से गद्दारी कर चुके हैं.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने कहा कि राजस्थान में सचिन पायलट कैंप राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश में है. ये वही लोग हैं, जो गहलोत सरकार को खतरे में डाल चुके हैं. हम लोगों ने सरकार बचाने का काम किया था और अब भी अशोक गहलोत का सपोर्ट करते हैं. बीएसपी से कांग्रेस में आए पांच विधायकों ने यह समर्थन दिया.

पायलट कैंप का जवाबी हमला- वहीं सचिन पायलट कैंप भी जवाबी हमला किया है. पायलट कैंप ने के विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि जो हमें गद्दार बोल रहे हैं, वो अपने गिरेबान में झांके. भाकर ने आगे कहा कि कांग्रेस के लिए लाठी हमने खाई है और बाहर से आ रहे लोग हमें गद्दार बता रहे हैं. पता कीजिए यह किसके इशारों पर हो रहा है.

सचिन पायलट लौटेंगे जयपुर- इधर, सचिन पायलट दिल्ली से उत्तराखंड होते हुए आज जयपुर लौटेंगे. सचिन पायलट दिल्ली में हाईकमान से मिलने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि पायलट को जल्द से कैबिनेट विस्तार का आश्वासन मिला है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में अशोक गहलोत का कैबिनेट विस्तार जून के अंत तक किया जा सकता है.

Also Read: Rajasthan News: अब बसपा से आए विधायकों ने खोला मोर्चा, अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार पर कही ये बात

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola