अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच हो गयी सुलह, ‘गद्दार’ विवाद के बाद पहली बार नजर आये एक साथ

Updated:
विज्ञापन
अशोक गहलोत-सचिन पायलट के बीच हो गयी सुलह, ‘गद्दार’ विवाद के बाद पहली बार नजर आये एक साथ

**EDS: FILE IMAGE** Jaipur: In this Tuesday, March 26, 2019 file photo the rebel Congress leader Sachin Pilot (R) is seen with the then Congress President Rahul Gandhi and Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot during a party function in Jaipur. Pilot was on Tuesday, July 14, 2020 removed from posts of Rajasthan deputy chief minister and state unit president.(PTI Photo) (PTI14-07-2020_000054B) *** Local Caption ***

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जयपुर में मंगलवार को बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद रहे. बैठक के बाद दोनों नेता एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

विज्ञापन

राजस्थान कांग्रेस के अंदर उठा बवंडर थमता नजर आ रहा है. क्योंकि गद्दार विवाद के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट पहली बार एक साथ एक मंच पर नजर आये. दोनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

कैसे हुई सचिन पायलट और गहलोत के बीच सुलह

अशोक गहलोत ने पिछले दिनों सचिन पायलट को गद्दार कहा था, जिसके बाद राजस्थान कांग्रेस में विवाद चरम पर पहुंच गया था. पायलट और गहलोत गुट के बीच नेताओं में फिर से ठन गयी थी. लेकिन पार्टी ने भी दोनों नेताओं को साफ कर दिया था कि अगर विवाद नहीं थमा तो कड़े निर्णय के लिए तैयार रहें. इधर भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जयपुर में मंगलवार को बैठक हुई. जिसमें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी मौजूद रहे. बैठक के बाद दोनों नेता एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

Also Read: Gujarat Election 2022: अशोक गहलोत का दावा- गुजरात में बनेगी कांग्रेस की सरकार, AAP पिक्चर में ही नहीं

राहुल गांधी के बयान के बाद कुछ कहने की गुंजाइश नहीं है : गहलोत

सचिन पायलट के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राहुल गांधी ने बयान के बाद कुछ कहने की गुंजाइश नहीं है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट पार्टी के धरोहर हैं. गहलोत ने कहा, राहुल गांधी हम सबके नेता हैं, और जब उन्होंने कहा है कि धरोहर हैं, तो फिर हैं, अब चर्चा किस बात की. उन्होंने कहा, हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यही रही है. आजादी से पहले अथवा आजादी के बाद में जो नंबर एक नेता होता है, उनके अनुशासन में पार्टी चलती हैं. हमारे यहां राहुल गांधी के बयान के बाद कोई गुंजाइश नहीं रहती है. जब राहुल गांधी ने कह दिया है कि एसेट्स हैं, तो इसका मतलब यह भी है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एसेट्स है.

सचिन पायलट को अशोक गहलोत ने कहा था गद्दार

गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा था कि पायलट एक गद्दार हैं, जो उनकी जगह नहीं ले सकते क्योंकि उन्होंने 2020 में कांग्रेस के खिलाफ विद्रोह किया था और राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की थी. गहलोत के बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार कीचड़ उछालने से मदद नहीं मिलेगी.

2018 से गहलोत और पायलट के बीच जारी है विवाद

अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद कोई नया नहीं है. पहली बार दोनों नेताओं के बीच टकराव 2018 में हुई थी. विधानसभा चुनाव के बाद पायलट और गहलोत गुट के बीच विवाद चरम पर था, बाद में राहुल गाधी के प्रयास से ही दोनों नेता एक साथ आये. उसके बाद विवाद फिर से तब शुरू हुआ, जब अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की खबर आयी. राज्य में उसके बाद पायलट को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग करते हुए विद्रोह कर दिया और बाद इस्तीफे तक पहुंच गयी. इस मामले में राजस्थान कांग्रेस के कुछ विधायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola