कोरोना से राजस्थान में 2 बुजुर्ग की मौत, 80 नये मामले सामने आये, अब तक 8 मरे

2 elderly deaths due to corona in rajasthan, 80 new cases were reported, 8 died so far जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में भर्ती महिला की गुरुवार शाम मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि यह महिला उसी रामगंज इलाके की रहने वाली थी, जहां जयपुर शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले आये हैं. इस इलाके में बीते कई दिनों से बेमियादी कर्फ्यू लगा है. जोधपुर में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद उनमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई.
जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में भर्ती महिला की गुरुवार शाम मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि यह महिला उसी रामगंज इलाके की रहने वाली थी, जहां जयपुर शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले आये हैं. इस इलाके में बीते कई दिनों से बेमियादी कर्फ्यू लगा है. जोधपुर में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद उनमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई.
एक अधिकारी ने बताया, ‘जयपुर के रामगंज से 65 साल की एक महिला को बुधवार को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उन्हें निमोनिया के साथ साथ उच्च रक्तचाप की शिकायत थी. वह कोरोना संक्रमित थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गयी.’ जयपुर के रामगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण से यह पहली और शहर में दूसरी मौत है.
इससे पहले पांच अप्रैल को गलता घाट के एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 8 हो गयी है. राज्य में बृहस्पतिवार देर रात तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 463 मामले सामने आये जिनमें से 168 मामले जयपुर में थे. इनमें भी ज्यादातर मामले रामगंज इलाके से हैं.
Also Read: राजस्थान में कोरोना के 27 नये मामले सामने आये, 11 तबलीगी जमात से जुड़े लोग
सिर्फ गुरुवार को राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 80 नये मामले सामने आये. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 80 नये मामलों में 28 संक्रमित जयपुर के विभिन्न इलाकों के हैं. इनमें से पुरानी बस्ती में 11, पतंग बाजार में 7, राजगंज में 4,सुभाषचौक-माणकचौक-सुहारो का मोहल्ला, राजपार्क में 1-1 संक्रमित मरीज मिले हैं.
श्री सिंह ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का एक और मामला सामने आया है. जोधपुर में 76 साल के एक बुजुर्ग की गुरुवार दोपहर को मौत हो गयी. उनमें वायरस से संक्रमण के लक्षण थे. वहीं, जोधपुर में सर्वेक्षण के काम में लगे एक डॉक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं.
उन्होंने बताया कि जोधपुर में सर्वे के दौरान 76 साल के एक बुजुर्ग में कोरोना वायरस के लक्षण पाये गये थे, जिनकी बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गयी. बाद में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 8 हो गया है. हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर मामलों में मौत की वजह सह रुग्णता (अन्य गंभीर बीमारियों) है.
जोधपुर के नागौरी गेट इलाके में घर-घर सर्वेक्षण कर रहा 34 साल का एक चिकित्सक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 463 हो गयी है, जिसमें 80 नये मामले शामिल हैं.
Also Read: तबलीगी जमात के कारण देश के 17 राज्यों में 30% कोरोना के मामले
जयपुर में 28, झालावाड़ में सात, झुंझुनूं में सात, टोंक में सात, पोकरण जैसलमेर में नौ, बाड़मेर, बांसवाड़ा, कोटा व जोधपुर में दो-दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. जयपुर में सामने आये 28 नये मामलों में 15 रामगंज इलाके के हैं, जबकि ईरान से लाकर जैसलमेर के सेना के वेलनेस सेंटर में रखे गये छह और लोग संक्रमित पाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




