काशी और अयोद्धा घूमने की कर रहे प्लानिंग? आईआरसीटीसी लेकर आया जबरदस्त टूर पैकेज

Updated:
विज्ञापन
काशी और अयोद्धा घूमने की कर रहे प्लानिंग? आईआरसीटीसी लेकर आया जबरदस्त टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: अगर आप इस समय अपने परिवार के साथ किसी पवित्र तीर्थस्थल घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक जबरदस्त टूर पैकेज के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन

IRCTC Tour Package: अगर आप इस समय अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ किसी पवित्र तीर्थस्थल पर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक ऐसे जबरदस्त टूर पैकेज के बारे में बताने जा जिसका फायदा उठाकर आप बेहद ही कम कीमत पर अयोध्या और काशी जैसी जगहें घूम सकेंगे. आईआरसीटीसी की तरफ से पेश किया गया यह एक स्पेशल टूर पैकेज है जिसके तहत यात्रियों को काशी और अयोध्या घूमने का मौका दिया जाएगा. काशी से लेकर अयोध्या तक की यह जो जर्नी है वह ट्रेन के माध्यम से की जाएगी. सामने आयी जानकारी के अनुसार इस टूर की शुरुआत 18 मई से की जाएगी. चलिए इस टूर पैकेज से जुड़ी सभी बातों को डीटेल से जान लेते हैं.

रहने-खाने की कोई टेंशन नहीं

अगर आप आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को खरीदते हैं तो आपको रहने, खाने और गाइड की टेंशन लेने की जरुरत नहीं होगी. इस टूर पैकेज को खरीदने पर आपको ट्रैवल इंश्योरंस की सुविधा भी दी जा रही है. इस पैकेज को खरीदने पर आपको 7 दिन और 8 रातों तक काशी और अयोध्या घूमने का मौका मिलेगा. इस टूर की शुरुआत बनारस से होगी. और यात्री अगर चाहें तो कोचुवेली – कोल्लम – चेंगन्नूर – कोट्टायम – एर्नाकुलम टाउन – त्रिशूर -ओट्टापलम – पलक्कड़ जंक्शन – पोदनूर जंक्शन – इरोड जंक्शन और सेलम जंक्शन से ट्रेन पर चढ़ सकते हैं. वहीं, उतरने के लिए सेलम जंक्शन – इरोड जंक्शन – पोदनूर जंक्शन – पलक्कड़ जंक्शन – ओट्टापलम – त्रिशूर – एर्नाकुलम टाउन – कोट्टायम – चेंगन्नूर – कोल्लम और कोचुवेली में से किसी एक को चुनना होगा.

Also Read: IRCTC Tour Package: पार्टनर के साथ करें कूर्ग और मैसूर की सैर, आईआरसीटीसी लेकर आया सस्ता टूर पैकेज

Also Read: Bike से लद्दाख जाने के बजाय IRCTC के इस टूर पैकेज का करें इस्तेमाल, बिल्कुल अलग होगी ट्रिप

Also Read: IRCTC Tour Package Nainital: चिलचिलाती धूप में चमचमाते सफेद बादलों में सैर कराती हैं नैनीताल की वादियां, जानें कितना होगा किराया

टूर पैकेज के लिए इतनी है कीमत

अगर आप इस टूर पैकेज को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें इस पैकेज का नाम BHARAT GAURAV- HOLY AYODHYA WITH KASHI है और इस पैकेज का कोड SZBG16 है. इस पैकेज को अगर आप खरीदते हैं तो इसके लिए आपको प्रति व्यक्ति के हिसाब से 18,060 रुपये चुकाने होंगे. आप अगर चाहें तो पैकेज से जुड़ी बाकी सभी डीटेल्स https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SZBG16 पर विजिट कर हासिल कर सकते हैं.

Also Read: IRCTC Tour Package: सस्ते में केरल घूमने का मौका, रहने-खाने की भी कोई टेंशन नहीं

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola