ePaper

Jharsuguda News: अयोध्याधाम जा रहे विजय धनुष का झारसुगुड़ा में भव्य स्वागत, निकली शोभायात्रा

Updated at : 04 Jan 2026 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jharsuguda News: अयोध्याधाम जा रहे विजय धनुष का झारसुगुड़ा में भव्य स्वागत, निकली शोभायात्रा

Jharsuguda News: राउरकेला से अयोध्याधाम जा रहे विजय धनुष का झारसुगुड़ा में भव्य स्वागत किया गया. श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना हुई.

विज्ञापन

Jharsuguda News: राउरकेला से अयोध्या ले जाये जा रहे भगवान राम के पवित्र धनुष का झारसुगुडा में भक्तिपूर्ण माहौल में भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर निकली शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में धार्मिक उत्साह दिखा. धनुष के शहर आगमन पर, विशेष रूप से सुसज्जित ट्रेलर पर रखे धनुष का विश्व हिंदू परिषद (विहिप), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया.

सड़क के दोनों और कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

शोभायात्रा शहर से गुजरने पर सड़क के दोनों और कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किया. विभिन्न चाराहों और सड़क के किनारे मंदिरों में प्रार्थना की गयी. झंडा चौक स्थित श्री राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई. स्वागत कार्यक्रम में अशोक गांधी, किशोर मोहंती, सुमीत शुक्ला, सत्येंद्र सिंह परमार, अरविंद पाठक, संजय सिंह, सुधांशु डोरा, विकास गुरुंग, पुरुषोत्तम थिरानी, तारन गिडवानी, नेताजी पटनायक, सुरेश संघई और रवि गिडवानी सहित प्रमुख लोग मौजूद थे.

पूरे ओडिशा की यात्रा कर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा धनुष

आयोजकों के अनुसार, स्वर्ण धनुष ओडिशा भर में यात्रा करेगा, जिसमें रेंगाली, संबलपुर, बरगढ़, बलांगीर, कोरापुट, कटक, भुवनेश्वर और पुरी जैसे शहर शामिल हैं. इससे पहले कि यग अयोध्या की ओर बढ़े, 19 जनवरी को पुरी पहुंचेगा. वहां से रवाना होकर 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा. ‘बड़ा दीप’ और ‘बड़ा लड्डू’ बनाने के लिए प्रसिद्ध सनातन जागरण मंच, धार्मिक जागरुकता और एकता को बढ़ावा देने के लिए इस आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन कर रहा है. स्वर्ण धनुष का झंडा चौक हनुमान मंदिर में पार्षद बंदा मुंदरा, तरंग दुबे , ब्रांह्मण महिला समिति झारसुगुड़ा की सालू अवस्थी, ज्योती तिवारी, संतोष मिश्रा, रेनू तिवारी सहित सभी सदस्याओं व सिद्धार्थ अवस्थी, संजीव तिवारी, मनोज मोदी, संतोष शुक्ला, राजेंद्र बोंदिया, बसंत मिश्रा, ओमप्रकाश खेतान आदि ने हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा-अर्चना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola