ePaper

नवीन पटनायक ने जारी की बीजद की छठी सूची, 3 मंत्रियों का टिकट कटा, बड़चणा से चुनाव लड़ेंगी वर्षा प्रियदर्शिनी

Updated at : 20 Apr 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
varsha priyadarshini with naveen patnaik odisha vidhan sabha chunav

ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ ओडिया अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी. प्रभात खबर

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद ने 9 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है. इसमें ओडिया फिल्मों की अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी को बड़चणा से टिकट दिया गया है.

विज्ञापन

ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की छठी सूची शनिवार (20 अप्रैल) को जारी कर दी. इसमें कुल 9 नाम हैं. पार्टी के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस सूची की घोषणा करते हुए लोगों से आशीर्वाद मांगा.

बीजद की छठी सूची में 4 नए चेहरे, 4 महिलाओं को मिली जगह

बीजद की इस लिस्ट में 4 नये चेहरे हैं. 4 महिलाओं को भी स्थान मिला है. कुछ दिन पहले बीजू जनता दल में शामिल हुई ओडिया फिल्म अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी को जाजपुर के बड़चणा से टिकट दिया गया है. सनातन महाकुड़ को क्योंझर के चंपुआ से टिकट दिया गया है.

इन लोगों को भी नवीन पटनायक ने दिया विधानसभा चुनाव का टिकट

इसी तरह केंद्रापड़ा से गणेश्वर बेहेरा, चिलिका से रघुनाथ साहू, आनंदपुर से अभिमन्यु सेठी, सारसकणा से देवाशीष मरांडी को टिकट दिया गया है. रेमुणा से विद्यास्मिता महालिक, सिमुलिया से सुभाषिनी साहू व करंजिया से बासंती हेंब्रम को सत्तारूढ़ दल ने पार्टी का टिकट दिया है.

5 विधायकों का टिकट कटा

बीजू जनता दल के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधानसभा प्रत्याशियों की छठी सूची जारी करते हुए 5 विधायकों का टिकट काट दिया है. इनमें से 3 ओडिशा के पूर्व मंत्री रहे हैं. केंद्रापड़ा से विधायक व पूर्व वित्त मंत्री शशिभूषण बेहेरा को इस बार टिकट नहीं दिया गया है.

शशिभूषण बेहेरा की जगह गणेश्वर बेहेरा को केंद्रापाड़ा से टिकट

शशिभूषण बेहेरा की जगह कांग्रेस से बीजद में आये गणेश्वर बेहेरा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. इसी तरह सिमुलिया से विधायक तथा पूर्व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्राही को भी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है.

अमर प्रसाद सत्पथी की जगह चुनाव लड़ेंगी ओडिया एक्ट्रेस वर्षा

बीजू जनता दल की स्थापना करने वालों में से एक तथा पूर्व मंत्री अमर प्रसाद सत्पथी के बदले ओडिया फिल्मों की अभिनेत्री वर्षा प्रियदर्शिनी को बड़चणा से टिकट दिया गया है. चंपुआ से विधायक मिनाक्षी महांत और आनंदपुर से विधायक भागीरथी सेठी को भी इस बार टिकट नहीं दिया गया है.

Also Read : ओडिशा : लेखाश्री सामंतसिंहार को बालेश्वर लोकसभा से टिकट, बीजद ने की 9 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

Also Read : Odisha News: देवेंद्र कुमार साहू महांगा, तो प्रकाश चंद्र जेना भुवनेश्वर-मध्य से कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola