ओडिशा : लेखाश्री सामंतसिंहार को बालेश्वर लोकसभा से टिकट, बीजद ने की 9 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

बीजद ने बालेश्वर लोकसभा सीट और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. लेखाश्री सामंतसिंहार को बालेश्वर से टिकट दिया गया है.
ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के मुखिया नवीन पटनायक ने गुरुवार (11 अप्रैल) की शाम को बालेश्वर लोकसभा सीट और 9 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर बीजद में शामिल हुईं लेखाश्री सामंतसिंहार को पार्टी ने बालेश्वर से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है.
लक्ष्मीपुर से प्रभु जानी, पारादीप से गीतांजलि राउतराय को टिकट
इसी तरह, लक्ष्मीपुर से प्रभु जानी, पारादीप से गीतांजलि राउतराय तथा संबलपुर से प्रसन्न आचार्य को पार्टी ने विधानसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. रेढ़ाखोल से रोहित पुजारी, तेलकोई से माधव सरदार, तालचेर से ब्रज प्रधान, नर्ला से मनोरमा मोहंती, बालिगुड़ा से चक्रमणि कहंर तथा भुवनेश्वर मध्य से अनंत नारायण जेना को बीजद ने विधानसभा का टिकट दिया है.
बीजद ने भुवनेश्वर मध्य से अनंत नारायण का टिकट किया फाइनल
भुवनेश्वर मध्य विधानसभा सीट से अनंत नारायण जेना को टिकट नहीं देने की मांग पर बीजद के एक गुट ने जोरदार दबाव बनाया था. इस कारण उनका नाम पहली 3 सूची में जारी नहीं हुआ था. अंततः पार्टी ने उनके नाम पर ही मुहर लगायी है. इसी तरह ओडिशा के पारादीप सीट से वर्तमान विधायक संबित राउतराय की पत्नी गीतांजलि राउतराय को टिकट दिया गया है.
ओडिशा में कब हैं लोकसभा और विधानसभा के चुनाव?
उल्लेखनीय है कि आम चुनाव 2024 के साथ-साथ ओडिशा में विधानसभा के चुनाव भी कराए जा रहे हैं. 19 अप्रैल से लोकसभा के चुनाव शुरू होंगे. ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में वोटिंग होगी. अंतिम चार चरणों में यहां चुनाव कराए जाएंगे. 147 विधानसभा सीटों पर भी इन्हीं चार चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण की वोटिंग 13 मई को, दूसरे चरण की 20 मई को, तीसरे चरण की वोटिंग 25 मई को और चौथे एवं अंतिम चरण में वोटिंग 1 जून को होगी. 4 जून को मतगणना होगी. उसी दिन परिणाम आ जाने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




