ePaper

Rourkela News: ट्रैफिक मार्केट पार्किंग से दोपहिया चुरा रहे दो शातिर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

Updated at : 05 Jul 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: ट्रैफिक मार्केट पार्किंग से दोपहिया चुरा रहे दो शातिर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

Rourkela News: बाइक चोरी की शिकायतों की जांच करते हुए पुलिस ने टैफिक गेट पार्किंग से बाइक चुरा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Rourkela News: स्मार्ट सिटी की ट्रैफिक गेट पार्किंग से लगातार हो रही चोरियों के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन बाइक जब्त करने के साथ ही चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों की पहचान गुरुद्वारा रोड निवासी शंभु राम और मालगोदाम निवासी मनु साहू के रूप में हुई है. दोनों के खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों को कोर्ट चालान किया है.

प्लांट साइट थाना में दर्ज करायी गयी थीं तीन शिकायतें

सेक्टर-6 निवासी सुजीत कुमार जयपुरिया ने 31 मई को प्लांट साइट थाना में शिकायत दर्ज करायी थी कि उनकी बाइक 29 मई को संस्कार गेट पार्किंग से चोरी हो गयी है. वहीं 30 जून को पावर हाउस रोड निवासी शिवशंकर साहू ने ट्रैफिक गेट पार्किंग से शाम साढ़े 4 से साढ़े 5 बजे के बीच बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी थी. इसी तरह सेक्टर-20 मिश्रा खटाल निवासी संदीप प्रसाद ने प्लांट साइट थाना में 25 जून को शिकायत दर्ज करायी कि उनकी बाइक 24 जून को ट्रैफिक गेट पार्किंग से चोरी हो गयी है. तीनों मामलों की जांच कर रही पुलिस ने पाया कि वारदात को एक ही तरह से अंजाम दिया जा रहा है और ट्रैफिक गेट पार्किंग को ही निशाना बनाया जा रहा है. लगातार निगरानी के बाद दोनों शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया. उनकी निशानदेही पर तीनों बाइक जब्त कर ली गयी है. रिकार्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी शंभू और मनु के खिलाफ प्लांट साइट, उदितनगर, टांगरपाली थानों में मामले दर्ज हैं.

राजगांगपुर : चोरी की तीन बाइक जब्त, चार गिरफ्तार

राजगांगपुर शहर में पिछले दिनों चोरी हुई तीन बाइक पुलिस ने बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों व दो खरीदार को गिरफ्तार किया है. चारों की पहचान राजगांगपुर भट्टापाड़ा के मो सलीम, रब्बानी चौक निवासी मो निसार अली, मोटरसाइकिल खरीदने वाले बड़गांव जरंगगलाई के जसकेतन बाग व अमित नायक के रूप में हुई है. पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गुरुवार को कोर्ट चालान कर दिया है. जानकारी के अनुसार, एक जुलाई को लिपलोई से एक मोटरसाइकल चोरी हुई थी. इस केस की जांच में पता चला कि इस चोरी की मोटर साइकिल को दस हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेचा गया है. जिसके बाद पुलिस ने टीम बना कर छापेमारी की. जिसमें तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई. एक मोटरसाइकिल बिलाईगढ़ से छह जून को चोरी हुई थी, जो आरोपियों के पास से मिली. जबकि अन्य एक मोटरसाइकल जामपली स्थित ओआइएसएल फैक्ट्री के सामने से 29 जून को चोरी हुई थी तथा उसे नौ हजार रुपये में बेचा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola