Sundargarh News: सूखा महादेव मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, बैटरी व अन्य सामान भी ले भागे अपराधी

Updated:
विज्ञापन
Sundargarh News: सूखा महादेव मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, बैटरी व अन्य सामान भी ले भागे अपराधी

Sundargarh News: तलसरा थाना क्षेत्र के बालीशंकरा में प्रसिद्ध सूखा महादेव मंदिर में चोरी से क्षेत्र के लोगों में दहशत और नाराजगी है.

विज्ञापन

Sundargarh News: सुंदरगढ़ पुलिस जिला के तलसरा थाना अंतर्गत बालीशंकरा में प्रसिद्ध सूखा महादेव मंदिर में शुक्रवार की देर रात हुई एक बड़ी चोरी की घटना से पूरे इलाके में दहशत है. चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर दानपेटी तोड़कर नकदी समेत बैटरी, इन्वर्टर, एम्पलीफायर और अन्य सामान चुरा लिये.

मंदिर की सुरक्षा और कड़ी करने की मांग

शनिवार की सुबह इस चोरी का पता चलने पर मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से तलसरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. तलसरा थाना प्रभारी यशोवंती बाग अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शुरुआती जांच शुरू की. चोरों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली गयी. वहीं सदर एसडीपीओ निर्मल महापात्र भी मौके पर पहुंचे और जांच के काम की निगरानी की. धार्मिक आस्था का केंद्र माने जाने वाले सूखा महादेव मंदिर में इस तरह की चोरी की घटना से स्थानीय भक्तों और इलाके के लोगों में गुस्सा और चिंता है. स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा और कड़ी करने की मांग की है. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बताया कि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. दूसरी ओर चोरी हुई संपत्ति की असली कीमत का अंदाजा लगाने का काम भी चल रहा है.

संबलपुर : कुक गिरफ्तार, चोरी के चार लाख रुपये बरामद

बुर्ला पुलिस ने शहर में हुई एक बड़ी चोरी के मामले को महज चौबीस घंटे के अंदर सुलझा लिया. साथ ही चोरी हुए चार लाख रुपये भी बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कुक को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है. आरोपी की पहचान बुर्ला के तेलुगुपाड़ा निवासी चंद्रशेखर बेहेरा (49) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, सुंदरगढ़ हॉस्पिटल रोड निवासी शाश्वत शेखर षाड़ंगी बुर्ला थाना इलाके के सौरभ विहार में किराये पर रहता है. 10 जून को उसके कमरे से चार लाख रुपये की नकदी चोरी हो गयी थे. उसने 11 जून की रात करीब 8:27 बजे बुर्ला थाना में इस बारे में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शाश्वत को अपने कुक चंद्रशेखर बेहेरा और नौकरानी पर शक था, दोनों ही उसके घर आते-जाते थे. शिकायत के आधार पर, बुर्ला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस ने शक के आधार पर कुक चंद्रशेखर बेहेरा को हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने माना कि उसने 10 तारीख को शाश्वत के घर से चार लाख रुपये चुराये थे और उसे अपने घर में छिपा दिया था. आरोपी के बयान के आधार पर, पुलिस ने उसके घर से चुराये गये चार लाख रुपये (500 रुपये के 400 नोट) बरामद कर लिये हैं.

विज्ञापन
Bipin Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola