ePaper

Rourkela News: छेंड एयरपोर्ट के पास से कचरे का पहाड़ साफ करने की प्रक्रिया तेज करने का दिया निर्देश

Updated at : 19 Apr 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: छेंड एयरपोर्ट के पास से कचरे का पहाड़ साफ करने की प्रक्रिया तेज करने का दिया निर्देश

Rourkela News: राउरकेला महानगर निगम के आयुक्त ने छेंड एयरपोर्ट के पास कचरा निस्तारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की.Rourkela News: राउरकेला महानगर निगम के आयुक्त ने छेंड एयरपोर्ट के पास कचरा निस्तारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की.Rourkela News: राउरकेला महानगर निगम के आयुक्त ने छेंड एयरपोर्ट के पास कचरा निस्तारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की.

विज्ञापन

Rourkela News: छेंड एयरपोर्ट के पास कचरे के पहाड़ को हटाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. डंपिंग यार्ड को तरकेरा शिफ्ट किया गया है. तीन अप्रैल को मीडिया से बात करते हुए राउरकेला के अतिरिक्त जिलापाल सह राउरकेला महानगर निगम के आयुक्त आशुतोष कुलकर्णी ने यह जानकारी दी थी. गुरुवार को वे अपनी टीम के साथ छेंड पहुंचे तथा निस्तारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान जरूरी निर्देश भी जारी किये.

तरकेरा में तीन एकड़ भूमि पर माइक्रो कंपोस्टिंग सेंटर बनाया जाने की योजना

स्मार्ट सिटी राउरकेला शहर से निकलने वाले 120 से 130 मीट्रिक टन कचरे को खाद में बदलने के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से तरकेरा में तीन एकड़ भूमि पर माइक्रो कंपोस्टिंग सेंटर बनाया जाने की योजना है. श्री कुलकर्णी ने उक्त जानकारी तीन अप्रैल को दी थी. उन्होंने बताया था कि राउरकेला नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को छेंड बीपीयूटी और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के पास खुले क्षेत्रों में संग्रहित किया जाता था. यह कचरा सड़ने और इससे निकलने वाली बदबू ने पूरे छेंड कॉलोनी क्षेत्र के साथ-साथ छेंड बस्ती और पानपोस बस्ती में भी दुर्गंध हो रही है. इसे देखते हुए, आरएमसी ने 30 जनवरी को राउरकेला स्टील प्लांट अथॉरिटी से डंपिंग यार्ड के लिए जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था. वहीं छेंड बीपीयूटी और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम के पास संग्रहित कचरे का प्रसंस्करण भी शुरू किया था. यह प्रक्रिया दिन-रात जारी है. इस प्रसंस्करण कार्य के कारण आस-पास के क्षेत्र में दुर्गंधयुक्त वातावरण उत्पन्न हो गया है.

जल्द हटेगा कचरे का पहाड़

नगर निगम के आयुक्त आशुतोष कुलकर्णी ने कहा कि इससे संबंधित शिकायतें लगातार आ रही थीं, जिसके आधार पर हम अपनी योजना बनाने में जुटे थे. आगामी दिनों में प्रसंस्करण पूरा कर लिया जायेगा और यहां फिर से डंपिंग करने के बजाय, तरकेरा में राउरकेला स्टील प्लांट द्वारा उपलब्ध करायी गयी तीन एकड़ जमीन पर यह काम किया जायेगा. तरकेरा माइक्रो कंपोस्टिंग सेंटर में प्रसंस्करण कार्य में लगभग 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लगाया जायेगा.

सात फरवरी को आरएसपी ने दी जगह, जून 2025 तक शिफ्टिंग का है लक्ष्य

श्री कुलकर्णी ने बताया कि 30 जनवरी, 2025 को आरएसपी को जमीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया था, जिसका जवाब सात फरवरी को आया. इसमें तीन एकड़ जमीन तरकेरा में उपलब्ध कराने का जिक्र है. श्री कुलकर्णी ने बताया कि सबकुछ ठीक रहा, तो जून, 2025 तक कचरा डंपिंग को बिरसा मुंडा स्टेडियम के पास से हटाकर तरकेरा शिफ्ट कर लिया जायेगा. जिसके लिए हमारी तैयारियां तेजी से चल रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola