ePaper

Rourkela News: सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन जीने का बताया तरीका

Updated at : 12 Jun 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन जीने का बताया तरीका

Rourkela News: आरएसपी में सेवानिवृत्ति पूर्व कर्मचारी सशक्तीकरण कार्यशाला रोशनी में 104 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

Rourkela News: राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के सीपीटीआइ सेंटर में सेवानिवृत्ति पूर्व कर्मचारी सशक्तीकरण कार्यशाला रोशनी आयोजित की गयी. उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मानस रंजन रथ थे. महाप्रबंधक (एचआर-सीएलसी, टाउन एवं मेडिकल) जीआर दाश सम्मानित अतिथि थे. प्लांट और ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस के मुख्य महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों सहित 104 कर्मचारियों ने इस सत्र में भाग लिया, जो जून 2025 में सेवानिवृत्त होंगे.

डिजिटल युग में इंटरनेट के लाभों से कराया अवगत

रोशनी के सत्रों में एक सहज सेवानिवृत्ति के लिए महत्वपूर्ण विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी. सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल) डॉ शिवालकर ने अगले सत्र में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन के लिए रणनीतियों को संबोधित किया. साइबर सुरक्षा मुद्दों से संबंधित मामलों पर उप महाप्रबंधक (सीएंडआइटी) वीपी आर्य द्वारा चर्चा की गयी, जहां डिजिटल युग में इंटरनेट के लाभों को समझाया गया और प्रतिभागियों को अपनी डिजिटल उपस्थिति की सुरक्षा करने में मदद करने के लिए साइबर खतरों और सुरक्षा की दुनिया में अंतर्दृष्टि प्रदान की गयी. वित्त पर सत्र में उप प्रबंधक (वित्त और लेखा) डीके दाश ने बाद के चरण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सुचारू अंतिम निबटान और प्रभावी वित्त प्रबंधन के लिए प्रक्रियाओं पर चर्चा की.

वित्तीय सुरक्षा योजना के बारे में दी गयी जानकारी

सहायक महाप्रबंधक (वित्त और लेखा) पप्पू कुमार ने वित्तीय सुरक्षा योजना के बारे में बात की. एक उद्देश्यपूर्ण और सक्रिय जीवन जीने के लिए सहायक महाप्रबंधक (सीपी-2) बाबुला नाहक ने सकारात्मक मानसिकता की तैयारी पर विचार-विमर्श किया. संगठन के भीतर क्वार्टर छोड़ने और प्रतिधारण नीतियों के विवरण पर भी उप प्रबंधक (नगर सेवाएं) एचके साहू द्वारा चर्चा की गयी. सेल मेडिक्लेम योजना को सहायक महाप्रबंधक (एचआर-इआरएवंसी) ज्योति ओरेया द्वारा जानकारी दी गयी. प्रारंभ में सहायक प्रबंधक (एचआर-इआर) एसपी माझी ने सभा का स्वागत किया, जबकि ज्योति ओरेया ने निरीक्षक केके परिडा और एचआर-इआर टीम के साथ कार्यक्रम का समन्वय किया. रोशनी कार्यशाला का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सकारात्मकता, उत्साह और तत्परता के साथ सेवानिवृत्ति को अपनाने के लिए व्यापक तरीके से तैयार करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola