ओडिशा में जंगली जानवरों के हमले में गई 68 जानें, बोले वन मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया

ओडिशा में वन्य जीवों के हमले में 68 लोगों की मौत.
Odisha News: ओडिशा में हाथियों और जंगली जानवरों के हमलों में 68 लोगों की मौत हो चुकी है. लोगों को इनसे बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है.
Table of Contents
Odisha News: ओडिशा में इस साल हाथियों और अन्य जंगली जानवरों के हमलों में कम से कम 68 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. राज्य के वन मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी.
1087 मकान ध्वस्त, 2315 एकड़ में लगी फसल भी हुई बर्बाद
बीजू जनता दल (बीजद) विधायक अरुण कुमार साहू के प्रश्न के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि इस साल ओडिशा के विभिन्न वन प्रभागों में मानव-वन्यजीव के संघर्ष की घटनाओं में लोगों के हताहत होने के अलावा 1,087 मकान और 2315.79 एकड़ से अधिक की फसलें भी क्षतिग्रस्त हुईं.
जंगली जानवरों के हमले से लोगों को बचाने के एआई कीमदद
उन्होंने बताया कि वन क्षेत्रों के निकट मानव बस्तियों को हाथी और अन्य जंगली जानवरों के हमलों से बचाने के लिए चंदका वन प्रभाग के भरतपुर क्षेत्र, ढेंकनाल प्रभाग के हिंडोल और अंगुल प्रभाग के बंटाला में सरकार ने प्रायोगिक आधार पर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई) वाली ई-निगरानी परियोजना शुरू करने के लिए कदम उठाए हैं.
- मानव-वन्यजीव के संघर्ष में 1,087 मकान और 2315.79 एकड़ से अधिक में लगी फसलें हुई बर्बाद
- ढेंकनाल में जंगली जानवरों के हमलों में सबसे ज्यादा 14, क्योंझर में 8 लोगों की गई जान
जंगली जानवरों की गतिविधियों पर रख रहे नजर
मंत्री ने बताया कि एआई की मदद से वन अधिकारी जंगली जानवरों की आवाजाही पर नजर रख सकते हैं और तदानुसार कदम उठाते हुए मानव बस्तियों को पहले से सतर्क किया जा सकता है. मंत्री ने बताया कि ढेंकनाल वन प्रभाग में जंगली जानवरों के हमलों में अधिकतम 14, जबकि क्योंझर वन प्रभाग में आठ लोग जान गंवा चुके हैं.
राउरकेला वन प्रभाग में 6 लोगों की गई जान
इसी तरह बोनाई और राउरकेला वन प्रभागों में जंगली जानवरों के हमलों में छह लोगों की जान गई तथा अंगुल वन प्रभाग में ऐसे हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई. अथागढ़ और बारिपदा प्रभागों में चार-चार लोगों की जान चली गई. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वन विभाग राज्य में जंगली जानवरों के हमले में मरने वाले लोगों के परिजनों को छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी प्रदान कर रहा है.
Also Read
Odisha News: बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक, आरएमसी से उचित पहल की मांग
Odisha Crime News: राउरकेला स्टेशन से 7.50 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र का तस्कर गिरफ्तार
Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




