Odisha New CM: ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन? राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव चुनेंगे विधायक दल का नेता
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Jun 2024 2:48 PM
Rajnath Singh
Odisha New CM: ओडिशा में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद अब नये मुख्यमंत्री की तलाश जारी है. नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक होगी और उसके अगले दिन नयी सरकार शपथ लेगी.
Odisha New CM: भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है. हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपने नेता का चयन नहीं किया है जो राज्य की बागडोर संभालेंगे. मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव का ऑब्जर्वर बनाया गया है. दोनों नेता विधायक दल का नेता चुनेंगे.
ओडिशा पहुंचे राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव
ओडिशा में नयी सरकार को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी ऑब्जर्वर के रूप में राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव भूवनेश्वर पहुंच चुके हैं. दोनों नेता आज विधायकों के साथ बैठक करेंगे और विधायक दल का नेता चुनेंगे. भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के अनुसार, पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नयी सरकार 12 जून को शपथ लेगी.
कौन होगा ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री
ओडिशा के वरिष्ठ सांसद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्र सरकार में मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की संभावना क्षीण दिख रही है. अब सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर हैं, जो सोमवार को नयी दिल्ली से लौटे. नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी ने सोमवार को नयी दिल्ली से लौटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, नवनियुक्त पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ चर्चा करेंगे. पुजारी के अलावा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, केवी सिंह एवं मोहन माझी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं.
फिर फैसले से चौकाएगी बीजेपी
एक वरिष्ठ नेता ने हालांकि हाल ही में कहा था कि भाजपा नेतृत्व लोगों को चकित कर सकता है, जैसा उसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किया था. उन राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसे नामों की घोषणा की गई थी, जिनके बारे में राजनीतिक विशेषज्ञों ने अनुमान नहीं लगाया था.
शपथ ग्रहण से पहले रोड शो का आयोजन
बीजेपी ने 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव किया है. राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










