Odisha Assembly Elections Result: ओडिशा में बीजेपी को बहुमत, कांटाबंजी सीट से हारे सीएम नवीन पटनायक
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Jun 2024 9:47 PM
Naveen Patnaik
Odisha Assembly Elections Result: ओडिशा विधानसभा चुनाव की मतगणना में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिलती दिख रही है. अब तक बीजेपी ने 61 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 17 सीटों पर आगे है.
Odisha Assembly Elections Result: ओडिशा में बीजेपी को अपने दम पर बहुमत मिलती दिख रही है. अबतक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार बीजेपी को कुल 78 सीटें मिलती दिख रही हैं. यहां बहुमत का आंकड़ा 74 है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 147 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) ने 40 सीट जीत ली हैं और 11 पर आगे है. जबकि कांग्रेस 9 सीट पर जीत दर्ज की है और 5 पर आगे है. सीपीआईएम को 1 और अन्य को एक सीट पर जीत मिली है.
कांटाबंजी सीट से हारे सीएम नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बोलांगीर जिले में कांटाबंजी विधानसभा सीट करारी हार मिलती दिख रही है. यहां से बीजेपी के लक्ष्मण बेग जीत के कगार पर हैं. सीएम यहां से 16321 मतों से पीछे हैं. वहीं, गंजाम जिले की हिंजिली सीट पर बीजद सुप्रीमो अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार शिशिर कुमार मिश्रा से 4,649 मतों के अंतर से आगे हैं.
पृथ्वीराज हरिचंद्रन ने चिल्का सीट पर जीत दर्ज की
बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज हरिचंद्रन ने चिल्का सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं बीजद के रघुनाथ साहू को 4,566 मतों से हराया. राज्य विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन चरण मांझी ने क्योंझर सीट पर बीजद की मीना मांझी को 11,577 मतों के अंतर से हराया. वरिष्ठ बीजद नेता एवं ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने बिंझारपुर सीट पर जीत दर्ज कर ली. मलिक ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार बबिता मलिक को 2,856 मतों के अंतर से हराया. विधानसभा चुनाव में माकपा एक सीट पर आगे है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो सीट जीती हैं और एक पर आगे है.
बारगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी कुमार की जीत
बारगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अश्विनी कुमार सारंगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद नेता के देवेश आचार्य को 4,772 मतों से शिकस्त दी. झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टंकधर त्रिपाठी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजद की दिपाली दास को 1,333 मतों के अंतर से हरा दिया. राउरकेला विधानसभा सीट पर बीजद उम्मीदवार शारदा प्रसाद नायक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिलीप कुमार रे को 3,552 मतों के अंतर से हराया. चित्रकोंडा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मंगू खिल्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के डंबरू सिसा को 9,151 मतों के अंतर से हरा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










