Odisha Assembly Election: भाजपा और बीजद ने इन सीटों पर जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानें कहां से किसे मिला टिकट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 May 2024 5:54 PM
ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और बीजद ने अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है. जबकि एक सीट पर बीजू जनता दल ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है.
रांची : भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल ने गुरुवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. इसमें भाजपा ने 6 तो बीजद ने 3 सीट पर उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया. भाजपा ने जिन सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं उसमें घासीपुरा, भोगराई, भंडारीपोखरी, बरी, बरीबाती-कटक, बेगुनिया की सीट है. वहीं, बीजद ने खंडपाड़ा, कोरेई और नीलगिरि विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. जबकि एक पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है.
भाजपा ने कहां से किसे बनाया उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के घासीपुरा विधानसभा सीट से डॉ शंभूनाथ राउत को मैदान में उतारा है. तो वहीं, पार्टी ने भोगराई सीट से अशीष पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि भंडारीपोखरी सीट सेसुधांशु नायक, बरी से उमेश चंद्र जेना, बाराबाती कटक से डॉ पूर्णचंद्र महापात्र, बेगुनिया से प्रकाश चंद्र बिजुली प्रत्याशी हैं. जबकि बीजद ने खंडपाड़ा विधानसभा से साबित्री प्रधान, कोरेई विधानसभा क्षेत्र से संध्यारानी दास को मैदान में उतारा है. नीलगिरि विधानसभा सीट से बीजद की तरफ से सुकांत नायक प्रत्याशी होंगे.
बीजद ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पूरी की
सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इन तीनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राज्य के सभी 147 विधानसभा पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. नए उम्मीदवारों में शामिल साबित्री प्रधान, संध्यारानी दास और विधायक सुकांत नायक शामिल हैं. संध्यारानी दास बीजद के संगठन सचिव एवं लोकसभा उम्मीदवार प्रणब प्रकाश दास की मां तथा जनता दल के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक दास की पत्नी हैं. जबकि सुकांत नायक की बात करें तो वह भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 31 मार्च को बीजद में शामिल हुए थे. उन्हें पार्टी ने नीलगिरि विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है.
देवगढ़ विधानसभा सीट से बीजद ने बदला उम्मीदवार
बीजद ने देवगढ़ विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदल दिया है. अब इस सीट पर पूर्ववर्ती देवगढ़ रियासत के राजा एवं भाजपा के संबलपुर से सांसद नितेश गंगा देव की पत्नी बामंदा ‘रानी’ अरुंधति देवी की जगह रोमंचा रंजन बिस्वाल चुनाव लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










