पानपोष अनुमंडल की तीन विधानसभा के लिए आज से दाखिल होंगे नामांकन

पानपोष सब-कलेक्टर कार्यालय में रघुनाथपाली व बिरमित्रपुर विस के प्रत्याशी करेंगे नामांकन, राउरकेला एडीएम कार्यालय में राउरकेला सीट के लिए दाखिल कर सकेंगे पर्चा
-पानपोष सब-कलेक्टर कार्यालय में रघुनाथपाली व बिरमित्रपुर विस के प्रत्याशी करेंगे नामांकन, राउरकेला एडीएम कार्यालय में राउरकेला सीट के लिए दाखिल कर सकेंगे पर्चा राउरकेला. सुंदरगढ़ जिले की सुंदरगढ़ लोकसभा समेत सात विधानसभा सीटों के लिए मतदान की तारीख 20 मई निर्धारित की गयी है. इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 अप्रैल (शुक्रवार) से शुरू हो रही है, जो तीन मई तक चलेगी. इसमें सुंदरगढ़ लोकसभा समेत राजगांगपुर, तलसरा व सुंदरगढ़ विधानसभा के प्रत्याशी सुंदरगढ़ सब-कलेक्टर कार्यालय में अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे. वहीं राउरकेला सीट के लिए प्रत्याशी एडीएम कार्यालय, जबकि रघुनाथपाली व बिरमित्रपुर विधानसभा के प्रत्याशी उदितनगर स्थित पानपोष सब-कलेक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल कर सकेंगे. बणई विधानसभा सीट के प्रत्याशी बणई सब-कलेक्टर कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल करेंगे. शुक्रवार को पानपोष सब-कलेक्टर कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने को लेकर गुरुवार को तैयारियां की गयीं. यहां पर बैरिकेडिंग बनाने समेत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अधिकारी देखरेख करते नजर आये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




