ePaper

Rourkela News: भारतीय मजदूर संघ की नयी कमेटी गठित, संयुक्ता कालो बनीं जिलाध्यक्ष

Updated at : 23 Jun 2025 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
Rourkela News: भारतीय मजदूर संघ की नयी कमेटी गठित, संयुक्ता कालो बनीं जिलाध्यक्ष

Rourkela News: भारतीय मजदूर संघ का जिला सम्मेलन सेक्टर-4 विश्वकर्मा भवन में आयोजित हुआ. इसमें नयी कमेटी का गठन किया गया.

विज्ञापन

Rourkela News: सुंदरगढ़ जिला भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का जिला सम्मेलन रविवार को विश्वकर्मा भवन सेक्टर-4 में आयोजित हुआ. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमर कुमार जायसवाल ने की. मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राज्य सचिव और सुंदरगढ़ जिला प्रभारी हिमांशु शेखर बल, केंद्रीय सचिव अंजलि पटेल, मुख्य अतिथि सुरेंद्र कंसारी, समिता मिश्रा, विवेक महंत रघुनाथपल्ली विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गा चरण तांती और तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे.

सुंदरगढ़ जिला में संघ के कार्य विस्तार को कई प्रस्ताव पारित

सम्मेलन की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा, भारत माता और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दिवंगत दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की गयी. अतिथियों के परिचय के बाद जिला सचिव संजय सतपथी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की और जिला कोषाध्यक्ष अमर कुमार भुइयां ने दो वर्षों का वित्तीय विवरण प्रस्तुत किया. सुंदरगढ़ जिला में कार्य विस्तार के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किये गये. जिला अध्यक्ष अमर कुमार जायसवाल ने हिमांशु शेखर बल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया तथा पुरानी जिला कमेटी को भंग कर दिया.

संयुक्ता कालो बनीं जिलाध्यक्ष, संजय शतपथी उपाध्यक्ष

चुनाव अधिकारी हिमांशु शेखर बल ने नवनिर्वाचित जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की. जिसमें संयुक्ता कालो अध्यक्ष, संजय शतपथी, सुनंदा नाथ, निरंजन पटेल उपाध्यक्ष, अमर कुमार भुइयां सचिव, कृष्णकांत दुबे, अंजलि महालिंगा, सबिता साहा, विजय साहू, पृथ्वीराज पात्रा संयुक्त सचिव, दीनबंधु पात्र कोषाध्यक्ष चुने गये. कार्यकारिणी सदस्यों में विजय राय, अजय शतपथी, रवि दास, विशेष आमंत्रित सदस्य में राजेंद्र नाथ महंत, अंजलि पटेल, समिता मिश्रा, सुरेंद्र कंसारी, हिमांशु शेखर बल एवं अमर कुमार जायसवाल शामिल हैं. अंत में नये जिला सचिव अमर कुमार भुइयां ने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित किये तथा धन्यवाद ज्ञापन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola