Bhubaneswar News : कोरापुट में गुप्तेश्वर जा रही बस पलटी, चार की मौत, 40 से अधिक घायल

Updated:
विज्ञापन

Bhubaneswar News : बैपारीगुड़ा थाना क्षेत्र में डोकरीघाट के पास रविवार तड़के एक बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि 40 से अधिक घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Bhubaneswar News : कोरापुट जिले में रविवार सुबह एक बस के पलट जाने से चार यात्रियों की मौत हो गयी और 40 अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह हादसा बैपारीगुड़ा थाना क्षेत्र में गुप्तेश्वर स्थित डोकरीघाट सुकु नाला के पास तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ. उसने बताया कि बस कटक के नियाली से लगभग 50 श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तेश्वर मंदिर जा रही थी. एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस ने घायल यात्रियों को बचाया तथा उन्हें बोइपारीगुडा अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि संदेह है कि पहाड़ी सड़क के कठिन मोड़ पर वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया. मृतकों में एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है. उन्होंने बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिनमें से कई ने अपने हाथ और पैर खो दिये हैं. घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

कटक के नियाली इलाके के लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार, कटक के नियाली इलाके के कुछ परिवारों ने एक बस किराये पर लिया था और राज्य के विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए यात्रा पर थे. ये लोग कल कालाहांडी में मां मणिकेश्वरी के दर्शन के बाद कोरापुट के प्रसिद्ध शैव क्षेत्र गुप्तेश्वर जा रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बचाया. उन्हें रामगिरि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बैपरीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख अनुग्रह राशि देने की घोषणा

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. उन्होंने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का जिला मुख्यालय अस्पताल में उपचार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola