Sambalpur News: बामड़ा ब्लॉक के एक भी स्कूल को गोदावरीश मिश्र आदर्श विद्यालय योजना में की सूची में नहीं मिला स्थान

Updated:
विज्ञापन

राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना में संबलपुर जिला के बामड़ा ब्लॉक को स्थान नहीं

विज्ञापन

Sambalpur News: राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गयी गोदावरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना में संबलपुर जिला के बामड़ा ब्लॉक को स्थान नहीं मिलने को लेकर क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है. प्रकाशित सूची के अनुसार, संबलपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 10 विद्यालयों को गोदावरीश मिश्र आदर्श विद्यालय योजना में शामिल किया गया है.

कुचिंडा ब्लॉक के चार विद्यालय योजना में शामिल

जमनकिरा ब्लॉक के खरासनमाल स्थित सरकारी यूपी स्कूल को इस योजना में शामिल किया गया है. वहीं कुचिंडा ब्लॉक के चार विद्यालयों खंडोखटा यूपी स्कूल, कुटुराचुआं एनएचएस, कुंतरा एमजीएचएस और परुआभाड़ी पीएनएचएस को गोदावरीश मिश्र आदर्श विद्यालय योजना में शामिल करने के लिए चयनित किया गया है. इसके अलावा जुजुमुरा, मानेश्वर और रेंगाली ब्लॉक के भी कुछ विद्यालय इस सूची में शामिल हैं. लेकिन कुचिंडा अनुमंडल के एक बड़े ब्लॉक बामड़ा से किसी भी विद्यालय को इस योजना में जगह नहीं मिलना अब चर्चा का विषय बन गया है.

शिक्षा विभाग से चयन प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग

कुचिंडा और जमनकिरा ब्लॉक में चयनित गोदावरीश मिश्र विद्यालयों का शिलान्यास राज्य सरकार के मंत्री रवि नारायण नायक द्वारा किया गया था. इसके बाद कुचिंडा ब्लॉक के चार विद्यालयों को इस योजना में शामिल किया गया, जबकि समीपवर्ती बामड़ा ब्लॉक से एक भी विद्यालय का चयन नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बामड़ा ब्लॉक में 1906 में स्थापित गोबिंदपुर यूपी स्कूल, बलभद्र नोडल स्कूल समेत कई पुराने और पर्याप्त छात्र संख्या वाले सरकारी विद्यालय मौजूद हैं. यहां के विद्यालयों में भी आधारभूत संरचना विकास और आधुनिक शिक्षा सुविधाओं की आवश्यकता है. इसके बावजूद एक भी विद्यालय का चयन नहीं होना समझ से परे है. लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से मांग की है कि चयन प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाये और आने वाले चरणों में बामड़ा ब्लॉक को भी योजना में शामिल किया जाये.

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola