ePaper

Bhubaneswar News: 10वीं कक्षा की परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को मिली सफलता

Updated at : 03 May 2025 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bhubaneswar News: 10वीं कक्षा की परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों को मिली सफलता

Bhubaneswar News: ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस वर्ष 96 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की

विज्ञापन

Bhubaneswar News: ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में इस वर्ष 96 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की. स्कूली शिक्षा मंत्री नित्यानंद जी. ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ओडिशा में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं तीन शाखाओं के तहत आयोजित की जाती हैं, जिसमें नियमित विद्यार्थियों के लिए ‘हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा’, संस्कृत विद्यार्थियों के लिए मध्यमा परीक्षा और स्कूल छोड़ने वालों के लिए ‘स्टेट ओपन स्कूल सर्टिफिकेट’ (एसओएससी) परीक्षा शामिल हैं. तीनों शाखाओं के परिणाम दिन में यहां घोषित किये गये.

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ‘हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा’ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने एक पोस्ट में कहा, जिन बच्चों को अच्छे अंक नहीं मिले हैं, उन्हें मैं सलाह देता हूं कि वे निराश न हों और परिणाम चाहे जो भी हो, दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत करते रहें. मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य और आगे की सफलता की कामना करता हूं.

5,10, 925 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए

मंत्री ने नित्यानंद ने परीक्षा के आयोजन और समय पर परिणाम प्रकाशित होने पर संतोष व्यक्त करते हुए पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर ‘ग्रेड’लाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी. मंत्री ने कहा कि अधिक छात्र उच्च ग्रेड प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं. उन्होंने कहा कि 3,273 विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और एक भी संस्थान में कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ. तीनों शाखाओं के परीक्षा में कुल 5,19,728 विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र भरा था, जिनमें से, 5,10,925 विद्यार्थी सभी विषयों में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए. परीक्षा में कुल 5,10, 925 विद्यार्थी (96.27 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए. बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के मुताबिक, नियमित विद्यार्थियों में कुल 2,50,975 लड़के परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,40,251 (93.98 प्रतिशत) उत्तीर्ण हुए. इसी तरह, 2,79,802 लड़कियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 2,72, 967 (96.73 प्रतिशत) सफल रहीं. गजपति जिले में सबसे अधिक विद्यार्थी (99.35) उत्तीर्ण हुए जबकि कोरापुट जिले में सबसे कम विद्यार्थियों (92.83) सफलता हासिल की.

ए-1 ग्रेड पाने वाले सुंदरगढ़ के 34 परीक्षार्थियों में से 17 कुतरा हाइस्कूल के

बाेर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसइ) की ओर से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार शाम जारी किया गया. इस परीक्षा में जिले में कुल 34 परीक्षार्थियों ने ए-1 ग्रेड हासिल किया है. इसमें कुतरा हाइस्कूल के 17 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. मैट्रिक परीक्षा में ए-1 ग्रेड पानेवाले 34 परीक्षार्थियों की सूची निम्नलिखित है.

1. कृष्णा माझी -कुतरा हाई स्कूल, कुतरा -567

2. सनित किंडो -कुतरा हाई स्कूल, कुतरा- 5653. रस्मिता बरुआ- कुतरा हाई स्कूल, कुतरा -564

4. ऋषभ साहू -सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, कुआरमुंडा- 561

5. वैष्णवी सिंह- कुतरा हाई स्कूल, कुतरा -5616. ओम प्रतीक पलाई -सरस्वती विद्यामंदिर, सेक्टर – 6 -5607. श्रुति पटेल -सरस्वती विद्यामंदिर,-डेंगीवाडी- 560

8. पूजा बरुआ -कुतरा हाई स्कूल, कुतरा -5609. सुमित बारा- कुतरा हाई स्कूल, कुतरा -560

10. कल्पना लाकड़ा -कुतरा हाई स्कूल, कुतरा- 56011. फिरोज नाग -कुतरा हाई स्कूल, कुतरा-560

12. रीमा लाकड़ा-कुतरा हाई स्कूल, कुतरा -560

13. अभिजीत किसान- मधुसूदन शिक्षा निवास, सेक्टर-17- 56014. संजना मार्की- कुतरा हाई स्कूल, कुतरा-560

15. लतिका माझी- कुतरा हाई स्कूल, कुतरा -56016. नितेश कुमार साहू -मधुसूदन शिक्षा निवास, सेक्टर-17- 55917. एंसेल्मा बा-कुतरा हाई स्कूल, कुतरा- 558

18. सिबाराम पलेई- मदन मोहन हाई स्कूल- पाटमुंडा- 55519. डी भावना डोरा- एन ए सी (एसटी)हाई स्कूल, सेक्टर-16-555

20. अमन माझी -कुतरा हाई स्कूल, कुतरा- 55521. आकाश लाकड़ा -कुतरा हाई स्कूल, कुतरा- 555

22. दीक्षिता बेहेरा आदर्श विद्यामंदिर, फर्टिलाइजर टाउनशिप- 55323. राकेश बा -कुतरा हाई स्कूल, कुतरा -552

24. प्रतिमा माझी- कुतरा हाई स्कूल, कुतरा- 55225. कृतिवास परिडा,मधुसूदन शिक्षा निवास, सेक्टर-17- 552

26. अंकित कुमार साहू -कल्याणी देवी नोडल हाई स्कूल, मालगोदाम रोड- 550

27. अभिषेक परिडा- देवकरण बिद्यापीठ, लाठीकटा -54728. जशराज महाना- छटेनपाली जीपी हाई स्कूल, सुरगुड़ा-54529. शिवम डाकुआ -आचार्य हरिहर नोडल हाई स्कूल, राउरकेला- 545

30. मरियम टोप्पो -कुतरा हाई स्कूल-कुतरा- 54331. सैस्मिता जेना -सरस्वती विद्यामंदिर, सेक्टर – 6-543

32. प्रियांशु प्रियरंजन महंत एस एम एल एल पंचायत हाई स्कूल, झारबेड़ा -542

33. अंशुमान कुमार साहू- मधुसूदन शिक्षा निवास, सेक्टर-17- 54134. अभिजीत प्रधान- सरस्वती विद्यामंदिर, सेक्टर – 6- 540

झारसुगुड़ा : मैट्रिक परीक्षा में 97.87 परीक्षार्थी सफल

बीएसइ की ओर से शुक्रवार शाम घोषित मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में झारसुगुड़ा जिला के 97.87 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. जिले में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है. उत्तीर्ण कुल विद्यार्थियों में 2932 लड़कियां व 2802 लड़के शामिल हैं. ए वन ग्रेड पाने वालों में 33, ए टू में 300, बी वन व बी टू ग्रेड पाने वालों में 1380 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. समाचार लिखे जाने तक विभिन्न स्कूलों का पूरा विवरण नहीं मिल पाया है.

सुंदरगढ़ जिले के 97.61 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया. इसमें सुंदरगढ़ जिला ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जिले के कुल 97.61 फीसदी विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि राज्य का पास प्रतिशत 94.69 है. जानकारी के अनुसार, सुंदरगढ़ जिला में इस वर्ष वार्षिक एचएससी परीक्षा में कुल 22887 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जिसमें अनुपस्थित छात्रों की संख्या 290 तथा उपस्थित छात्रों की संख्या 22577 रही. इस परीक्षा में 34 परीक्षार्थियों ने ए-1, 174 ने ए-2, 772 ने बी-1, 2872 ने बी-2, 6487 ने सी, 8378 ने डी, जबकि 3339 ने ई ग्रेड हासिल किया है. जबकि 538 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं. कदाचार के मामले में तीन परीक्षार्थी पकड़े गये हैं. इस परीक्षा में कुल 22056 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

कुआरमुंडा और बिरमित्रपुर के कई विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा

बिरमित्रपुर. कुआरमुंडा तथा बिरमित्रपुर के उच्च विद्यालयों में बीएसइ की ओर से ली गयी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किये गये. इस परीक्षा में नवज्योति विद्यालय के100%, काड़ोबहल को 99%, कुअरमुंडा बालिका उच्च विद्यालय की 98%, झुरमुर उच्च विद्यालय के 100%, झारबेड़ा उच्च विद्यालय के 100% विद्यार्थी पास हुए हैं. बीरमित्रपुर सरकारी हाइस्कूल के 121 में 118 विद्यार्थी पास हुए हैं, इसमें एक छात्र को ए2 ग्रेड मिला है. कुमझरिया सरकारी बालिका उच्च विद्यालय का परिणाम 100%, हरिहर उच्च विद्यालय का 94%, सान कालोसरिया का 100%, बारहबास उच्च विद्यालय का 95%, थाना रायबोगा उच्च विद्यालय का 94% और कुमझरिया सरकारी हाइस्कूल का परिणाम 99% प्रतिशत रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIPIN KUMAR YADAV

लेखक के बारे में

By BIPIN KUMAR YADAV

BIPIN KUMAR YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola