ePaper

Odisha News: राउरकेला में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बड़ा ऐलान- बिजली बिल चुकाने का झंझट खत्म

Updated at : 17 May 2024 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
naveen patnaik in rourkela odisha

राउरकेला की जनसभा में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राउरकेला में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब लोगों को बिजली का बिल जमा नहीं करना होगा, क्योंकि 100 यूनिट फ्री होगी.

विज्ञापन

Odisha News: ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो नवीन पटनायक बुधवार (15 मई) को प्रचार के लिए राउरकेला पहुंचे. सेक्टर 13 मिलन मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नवीन पटनायक ने कहा की जुलाई के बाद बिजली का बिल चुकाने का झंझट नहीं रहेगा, क्योंकि 100 यूनिट बिजली फ्री हो जाएगी.

बीएसकेवाइ कार्ड योजना का लाभ अब मध्य वर्ग को भी मिलेगा

ओडिशा के सीएम ने कहा कि इसके अलावा बीएसकेवाइ कार्ड योजना का लाभ अब मध्यम वर्गीय लोग भी उठा पाएंगे. नवीन पटनायक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में लोगों से पूछा कि आपको मिशन शक्ति का लाभ मिल रहा है या नहीं. बीएसकेवाई कार्ड का लाभ मिल रहा है या नहीं.

वीके पांडियन बोले- राउरकेला पर मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान

इसी सभा में वीके पांडियन ने कहा कि राउरकेला पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विशेष ध्यान दे रहे हैं. विकास की एक अनवरत यात्रा चल रही है. मेरी आप सभी से अपील है कि आप लोग गलती नहीं करेंगे और विकास की यात्रा को जारी रखने में सहयोग करेंगे.

सीएम की जनसभा में ये लोग भी हुए शामिल

सुंदरगढ़ संसदीय सीट के उम्मीदवार डॉ दिलीप तिर्की सहित श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक, रघुनाथपल्ली विधानसभा सीट की उम्मीदवार अर्चना रेखा बेहेरा, बिरमित्रपुर विधानसभा सीट के उम्मीदवार रोहित जोसेफ तिर्की, तलसरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार विनय टोप्पो, राजगांगपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार अनिल बारला, सुंदरगढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार योगेश सिंह, बणेई विधानसभा सीट से उम्मीदवार भीमसेन चौधरी मौजूद थे.

नवीन पटनायक ने विरोधियों पर नहीं किया ज्यादा हमला

सभी के लिए नवीन पटनायक ने जनता से वोट मांगे. वहीं, विरोधियों पर बहुत ज्यादा हमलावर नहीं दिखे. केवल इतना कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ बोल रही है. बाद में पद्मश्री दिलीप तिर्की, शारदा प्रसाद नायक सहित अन्य ने भी सभा को संबोधित किया.

भीषण गर्मी से लोगों को हुई परेशानी

बुधवार को भीषण गर्मी होने के कारण सभा में पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई. उनके लिए पंखे और कूलर की व्यवस्था की गयी थी. इसके बावजूद असहनीय गर्मी से लोग परेशान रहे. मुख्यमंत्री करीब 11 बजे सभा स्थल पर पहुंचे. उनके आते ही जय जगन्नाथ का उद्घोष हुआ.

इसे भी पढ़ें

युवाओं के लिए एक लाख करोड़ का पैकेज ओडिशा को नयी ऊंचाई पर ले जायेगा : शारदा नायक

विकास की गारंटी केवल नवीन सरकार दे सकती है : पांडियन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola