शिवसेना विधायक की दबंगई, नाली के पानी में ठेकेदार को जबरन बैठाया, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2021 2:04 PM

विज्ञापन

MLA Dilip Lande, Shiv Sena Leader, Mumbai News, Video Viral in Social Media: मुंबई के चांदीवली (Chandiwali) इलाके से विधायक दिलीप लांडे (Shiv Sena MLA, Dilip Lande) की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में विधायक एक कांट्रेक्टर को नाली के कीचड़ में जबरन बैठाते नजर आ रहे हैं. यहीं नहीं उन्होंने कांट्रेक्टर के उपर कुछ लोगों से कूड़ा भी फिंकवा रहे हैं.

विज्ञापन
  • शिवसेना के नेता और विधायक दिलीप लांडे ने दिखाई दबंगई

  • ठेकेदार को जबरन गंदे पानी में बिठाया, और उसके उपर फिकवाया कूड़ा

  • विधायक दिलीप लांडे का आरोप, ठीक ढ़ंग से काम नहीं कर रही था टेकेदार

MLA Dilip Lande, Shiv Sena Leader, Mumbai News, Video Viral in Social Media: मुंबई के चांदीवली (Chandiwali) इलाके से विधायक दिलीप लांडे (Shiv Sena MLA, Dilip Lande) की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) में खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में विधायक एक कांट्रेक्टर को नाली के कीचड़ में जबरन बैठाते नजर आ रहे हैं. यहीं नहीं उन्होंने कांट्रेक्टर के उपर कुछ लोगों से कूड़ा भी फिंकवा रहे हैं. वहीं, इस मामले में विधायक लांडे का कहना है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि कांट्रेक्टर ने अपना काम ठीक ढंग से नहीं किया है.

वहीं, विधायक की दबंगई का यह वीडियो अब शोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल मुंबई में हो रही जोरदार बारिश के कारण जहां-तहां कचरे जम गये हैं. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में विधायक का आरोप है कि ठेकेदार अपना काम ठीक ढंग से नहीं किया है. इसलिए उसे सजा दी गई है. बता दें, दिलीप लांडे शिवसेना नेता है और वो चांदीवली से विधायक है.

अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे विधायक लांडेः गौरतलब है कि मानसून की पहली ही फुहार में मुंबई पानी से भर गई है. जगह-जगह जलजमाव हो गया है, और नालियां उफनने लगी हैं. लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है. विधायक का कहना है कि वो बीते 15 दिनों से नाली साफ करने की बात ठेकेदार से कह रेह थे. लेकिन एक बार भी उसे उनकी बात नहींम सुनी.

Also Read: G-7 Countries: वन अर्थ, वन हेल्थ मंत्र की पूरी दुनिया ने की सराहना, जानिए भारत-चीन जैसे देश क्यों नहीं हैं G-7 का हिस्सा, किसने भारत को शामिल करने का दिया था प्रस्ताव

इधर, अपने विधान सभा छेत्र में दौरे पर निकले शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने नालियों को उपर तक बहते देखा तो अपना आपा खो बैठे और ठेकेदार पर उनका सारा गुस्सा बरस गया. उन्होंने उसे गंदे पानी में जबरन बैठा दिया और उसपर कूड़े भी फिकवाएं. गौरतलब है कि कई लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं.

Also Read: Unlock Delhi: सीएम केजरीवाल ने की Unlock 3.0 की घोषणा, कल से दुकानें, होटल और रेस्टोरेंट खुलेंगे, 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगी बसें

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola