फंदे से लटका मिला शिवसेना नेता मंगेश कुडलकर की पत्नी रजनी का शव, पुलिस कर रही है मामले की जांच

शिवसेना विधायक मंगेश कुडलकर की पत्नी रजनी का शव उनके अवास पर लटका मिला है. पुलिस ने रजनी की मौत पर आत्महत्या की आशंका जताई है. साथ ही उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.
शिवसेना विधायक मंगेश कुडलकर की पत्नी रजनी का शव उनके अवास पर लटका मिला है. पुलिस ने रजनी की मौत पर आत्महत्या की आशंका जताई है. साथ ही उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है. बता दें, शिवसेना विधायक मंगेश कुडलकर की पत्नी रजनी कुदालकर का शव कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके की डिग्निटी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में उनके फ्लैट में रात करीब साढ़े आठ बजे फंदे से लटका मिला था.
पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका: रजनी कुडलकर की मौत पर नेहरू नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस ने ये भी कहा कि, वजह अभी साफ नहीं हुई है. पुलिस ने मौत की घटना को दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच की बात भी कर रही है.
पुलिस कर रही है जांच: पुलिस ने इस मामले में बताया है कि, उन्हें फोन पर फांसी पर लटके होने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में अब पुलिस आगे की जांच कर रही है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










