कर्नाटक रिजल्ट: संजय राउत ने लोकसभा चुनाव को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- देश में आ रही ‘विपक्ष की लहर’

Updated:
विज्ञापन
Lok Sabha Election

Photo: ANI, X

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी की हार पर तंज कसते हुए कहा, मोदी लहर खत्म हो चुकी है और अब विपक्षी लहर पूरे देश में आ रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है और आज शरद पवार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है,

विज्ञापन

कर्नाटक में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तंज कसा है. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी है.

मोदी लहर खत्म, आ रही देशभर में विपक्षी लहर : संजय

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बीजेपी की हार पर तंज कसते हुए कहा, मोदी लहर खत्म हो चुकी है और अब विपक्षी लहर पूरे देश में आ रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी शुरू हो चुकी है और आज शरद पवार की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई है, हम इस बैठक में 2024 के चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे और इसकी तैयारी शुरू करेंगे.

कर्नाटक तो झांकी हैं अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है : संजय

संजय राउत ने कहा, कर्नाटक तो झांकी हैं अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है. कर्नाटक ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है… कांग्रेस जीत गई जिसका मतलब बजरंग बली का कांग्रेस के साथ था. हमारे गृह मंत्री (अमित शाह) बोल रहे थे कि भाजपा हार गई तो दंगे होंगे. कर्नाटक शांत हैं और खुश है. कहां हैं दंगे?

‘बजरंग बली’ की गदा भाजपा पर पड़ी: संजय राउत

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पराजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की हार करार दिया. उन्होंने कहा, बजरंग बली की गदा भाजपा पर पड़ी है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हुआ है, ठीक वैसा ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी होगा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों की ओर संकेत कर रहे हैं.

कर्नाटक में कांग्रेस की धमाकेदार जीत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की धमाकेदार जीत हुई है. 34 साल के बाद कर्नाटक में कांग्रेस ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. कांग्रेस को कुल 135 सीटें मिली हैं, तो बीजेपी के खाते में केवल 66 सीटें ही आयीं और जेडीएस को 19, जबकि अन्य को चार सीटों पर जीत मिली.

कांग्रेस के घोषणापत्र पर हुआ था भारी बवाल

कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणापत्र पर भारी बवाल हुआ था. अपने चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने चरमपंथी संगठनों पर नकेल कसने का वादा किया था और प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा शाखा बजरंग दल का भी इसी संदर्भ में जिक्र किया था. जिसके बाद राज्य सहित पूरे देशभर में इसका विरोध हुआ था. पीएम नरेंद्र मोदी सहित सभी भाजपा नेताओं ने बजरंग बली के नारे को अपने सभी रैलियों में शामिल किया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola