महाराष्ट्र की राजनीति लेगी करवट! चाचा शरद पवार के साथ फिर जा सकते हैं अजित पवार, 3 बातें कर रहीं हैं इशारा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 18 Jul 2024 1:26 PM

विज्ञापन

Maharashtra Politics: अजित पवार के खेमे में खलबली मची हुई है. अजित पवार चाचा शरद पवार के साथ फिर जा सकते हैं. पढ़ें कौन सी तीन बात कर रही है इस ओर इशारा

विज्ञापन

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की राजनीति विधानसभा चुनाव के पहले गरम हो चुकी है. प्रदेश की राजनीति में दिग्गज नेता शरद पवार का कद फिर एक बार बढ़ता नजर आ रहा है. अपने चाचा को छोड़कर जा चुके अजित पवार दोबारा परिवार में वापस जा सकते हैं. इस बात के संकेत मिलने लगे हैं. आइए तीन वाकया का जिक्र यहां करते हैं जिससे उपरोक्त बातों को बल मिल रहा है.

Pune: ncp (sharadchandra pawar) chief sharad pawar during the inauguration of croma studio at pune union of working journalist (puwj), navi peth
  • 1. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार की ओर से कहा गया है कि उनकी पार्टी में किसी भी नेता के संभावित प्रवेश पर निर्णय सभी मिलकर लेंगे. हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि यदि अजित पवार वापस आना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा या नहीं.
  • 2. पिछले दिनों छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की थी. इसके बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
  • 3. एनसीपी के 25 साल पूरे होने के मौके पर अजीत पवार ने शरद पवार की तारीफ की थी जिसके बाद से कयासों का बाजार गरम है. अजित पवार ने कहा था कि शरद पवार ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को उठाया था. इसके बाद उन्होंने अलग होकर नई पार्टी बनाई. उस वक्त से ही वे पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं.

    Read Also : Maharashtra Politics : पहले ‘वार’ फिर मुलाकात, शरद पवार से छगन भुजबल के मिलने के क्या हैं मायने
Mumbai: maharashtra minister and ncp leader chhagan bhujbal

अजित पवार के खेमे में मची है खलबली

अजित पवार जुलाई 2023 में अविभाजित एनसीपी से अलग होकर एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार में शामिल हो गए थे. इसके बाद उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी प्राप्म कर लिया था. लोकसभा चुनाव में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के चार में से तीन सीट पर हारने के बाद से उनके खेमे में खलबली मची हुई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola