Maharashtra Politics : पहले 'वार' फिर मुलाकात, शरद पवार से छगन भुजबल के मिलने के क्या हैं मायने

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Jul 2024 2:08 PM

विज्ञापन

chhagan bhujbal

Maharashtra Politics : अजित गुट के दिग्गज नेता छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की है. इसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. विधानसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात के क्या हैं मायने

विज्ञापन

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है. अजित गुट के दिग्गज नेता छगन भुजबल ने सोमवार को शरद पवार से मुलाकात की जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है. पहले से ही ऐसी खबरें आ रही थीं कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार गुट के कुछ नेता उनसे नाराज हैं. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है, जब एक दिन पहले ही छगन भुजबल ने शरद पवार पर मराठा आरक्षण को लेकर जोरदार हमला किया था.

छगन भुजबल ने क्या कहा शरद पवार को लेकर

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने रविवार को एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार पर कटाक्ष किया था. उन्होंने दावा किया था कि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) ने शाम पांच बजे बारामती से फोन आने के बाद 9 जुलाई को मराठा आरक्षण मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया. छगन भुजबल बारामती में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब सामाजिक मुद्दे सामने आते हैं, तो यह उम्मीद की जाती है कि शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता को बैठक में शामिल होना चाहिए. उनको अपना सुझाव देना चाहिए. पहले जानबूझकर बहिष्कार करना और फिर सलाह देना ठीक नहीं है.

अजीत पवार कर चुके हैं शरद पवार की तारीफ

इससे पहले एनसीपी के 25 साल पूरे होने के मौके पर अजीत पवार ने शरद पवार की जमकर तारीफ की थी. अजित पवार ने कहा था कि शरद पवार ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को उठाया था और अलग होकर नई पार्टी बनाई थी. उस वक्त से ही वे पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. हमारे संगठन को दिशा देने का काम कर रहे हैं. जून 2023 में शरद पवार से अलग होने के बाद से ऐसा पहली बार देखा गया कि, जब अजित पवार ने उनकी तारीफ की हो.

Read Also : महाराष्ट्र में कांग्रेस ने की ‘गद्दारों’ की पहचान, विधान परिषद के चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वालों पर गिरेगी गाज

अजित पवार ने की थी बगावत

महाराष्ट्र में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर ली थी. इसके बाद वे शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे. इस बार के लोकसभा चुनाव में वे अपनी नई पार्टी के साथ चुनावी मैदान में उतरे, तो उन्हें निराशा हाथ लगी. अजीत की पार्टी को महाराष्ट्र में एक सीट पर ही जीत मिली. लोकसभा चुनाव के परिणाम को अजित पवार के लिए झटके के तौर पर देखा गया, जो बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट के साथ गठबंधन सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभाल रहे हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola