महाराष्ट्र: विधान भवन के बाहर विपक्षी नेताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Dec 2022 11:44 AM

विज्ञापन

नागपुर में विधान भवन की सीढ़ियों पर सरकारी नीतियों के खिलाफ विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया. विपक्षी दलों के विधायकों ने राज्य सरकार की नीतियों और राज्य के मंत्रियों द्वारा कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ नागपुर में विधान भवन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. यह सत्र काफी हंगामेदार हो रहा है. सरकारी नीतियों के खिलाफ विपक्ष सदन के अंदर हंगामा कर रहा है और सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन. इसी कड़ी में एक बार फिर विपक्षी दलों के विधायकों ने राज्य सरकार की नीतियों और राज्य के मंत्रियों द्वारा कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ नागपुर में विधान भवन की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया. विधायकों ने सरकारी नीतियों का पारंपरिक लोक गीत गाकर अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र फिलहाल नागपुर में चल रहा है और विपक्ष के नेता विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार को निशाना बना रहा है. इससे पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा-विकास आघाडी के नेताओं ने विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही का बहिष्कार किया था. विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक से जारी सीमा विवाद को लेकर आज विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश कर रही है. बता दें, महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार से विधानसभा के शीतकालीन सत्र में एक प्रस्ताव लाने की मांग की थी.जिसके बाद आज सरकार प्रस्ताव पेश कर रही है. वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि प्रस्ताव बहुमत से पारित हो जाएगा.

क्या है महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद: बता दें, महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच 1957 में भाषाई आधार पर पुनर्गठन के बाद से ही सीमा विवाद की आग सुलग रही है. महाराष्ट्र बेलगावी पर अपना दावा करता है, जो तत्कालीन बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा था. साथ ही वहां मराठी भाषी आबादी का एक बड़ा हिस्सा वहां रहता है. इसके अलावा महाराष्ट्र 800 से अधिक मराठी भाषी गांवों पर भी अपना दावा करता है, जो फिलहाल कर्नाटक का हिस्सा हैं. 

Also Read: आंध्र प्रदेश: फार्मा कंपनी में आग मामला- मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा, घटना की जांच के आदेश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola