Maharashtra News: जान से मारने की धमकी पर बोले सीएम एकनाथ शिंदे- 'न डरता हूं, न डरूंगा'

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Oct 2022 7:42 PM

विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी गई है. सीएम एकनाथ शिंदे को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं, इस मामले पर उन्होंने कहा है कि वो ऐसी धमकियों पर ध्यान नहीं देते न ही ऐसी धमकियों से डरते हैं. जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता.

विज्ञापन

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जान से मारने की धमकी मामले पर कहा है कि मैं ऐसी धमकियों पर ध्यान नहीं देता. हमारे गृह विभाग और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस सक्षम हैं और हमें उन पर भरोसा है. मैं ऐसी धमकियों से नहीं डरूंगा, मुझे जनता के लिए काम करने से कोई नहीं रोक सकता. मैं उनके लिए काम करता रहूंगा. इधर, खुफिया विभाग से मिली सूचना के बाद सीएम शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

न डरता हूं, न डरूंगा- एकनाथ शिंदे: गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी गई है. खुफिया विभाग को मिली जानकारी के अनुसार, सीएम शिंदे की आत्मघाती विस्फोट के जरिए हत्या करने की साजिश की जानकारी मिली है. इस मामले में एक धमकी भरा पत्र भी मिला है. इसके अलावा फोन पर भी जान से मारने की धमकी दी गई है. इस धमकी को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सीएम शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी है.

बढ़ाई गई सीएम शिंदे की सुरक्षा: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खुफिया विभाग को शनिवार शाम धमकी संबंधी सूचना मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खुफिया आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने ऐसी सूचना मिलने की पुष्टि भी कर दी है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

खुफिया आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है. यही नहीं, सीएम शिंदे के ठाणे स्थित निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास वर्षा में भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है. बता दें, शिंदे पांच अक्टूबर को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में पहली बार दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Udhampur Blast का पाकिस्तान कनेक्शन, ड्रोन के जरिए अमीन भट ने भेजे थे 3 स्टिकी बम और 4 नए IED

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola