Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में गरजे अमित शाह, कहा- MVA का होगा सफाया, महायुति की होगी प्रचंड जीत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Nov 2024 9:01 PM

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रेस हैं. इसी कड़ी में बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के कई जगहों पर रैली की. शाह ने कांग्रेस और एमवीए पर जमकर हमला किया.

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election 2024: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने महाराष्ट्र के इचलकरंजी में रैली की. इस दौरान शाह ने कांग्रेस और एमवीए पर जमकर हमला किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका हर वोट तय करेगा कि महाराष्ट्र अगले पांच साल तक शिवाजी महाराज के रास्ते पर चलेगा या औरंगजेब के. आपको तय करना है कि आप उन लोगों के साथ खड़े होंगे जो सनातन धर्म को डेंगू या मलेरिया कहते हैं. या आप सनातन धर्म का सम्मान करने वालों के साथ खड़े होंगे. शाह ने कहा कि महा विकास अघाड़ी के नेताओं ने कभी हमारी परंपराओं, संस्कृति और धर्म का सम्मान नहीं किया. महा विकास अघाड़ी के नेता कभी भी राम मंदिर में पूजा करने के लिए अयोध्या नहीं गए क्योंकि वे अपने वोट बैंक से डरते थे.

उद्धव ने हिंदुत्व को पाखंड कहने वालों के साथ गठबंधन किया- अमित शाह

वहीं महाराष्ट्र के कराड में एक चुनावी रैली में शाह ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर हमला किया. शाह ने कहा कि वह उन लोगों के साथ मिल गए हैं जो हिंदुत्व को पाखंड कहते हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए. बता दें उद्धव ठाकरे की पार्टी का भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन था लेकिन 2019 में वह अलग हो गए थे. सत्तारूढ़ महायुति के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने एनसीपी(एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार पर भी निशाना साधा.

तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करती है एमवीए- शाह

चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अघाड़ी के लोगों ने कभी भी हमारी संस्कृति, धर्म, परंपराओं का सम्मान नहीं किया है. शाह ने कहा कि जब औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर करना तय हुआ तब तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए अघाड़ी के लोगों ने विरोध किया था.

हरियाणा में कांग्रेस की तरह महाराष्ट्र में एमवीए का होगा सफाया- अमित शाह

इससे पहले महाराष्ट्र के सांगली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एमवीए पर जमकर हमला बोला. शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी का सफाया उसी तरह हो जाएगा जैसे हरियाणा में कांग्रेस की हार हुई थी. शाह ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे चाहते हैं कि उनका बेटा आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बने, वहीं शरद पवार भी अपनी बेटी सुप्रिया सुले को सीएम बनाना चाहते हैं. उधर कांग्रेस में कई नेताओं की नजरें इस पद पर हैं.

कांग्रेस नेता जो वादे करते हैं, वे कभी पूरे नहीं होते- शाह

अमित शाह ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद कहते हैं कि उनकी पार्टी जो भी वादे करती है, वे काल्पनिक होते हैं. महायुति के चुनाव जीतने का विश्वास जताते हुए शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि एमवीए के लोगों ने यह सोचकर करोड़ों रुपये के पटाखे खरीदे थे कि वे हरियाणा में जीतेंगे लेकिन ज्यादातर जगहों पर उन्होंने अपने पटाखे भाजपा कार्यकर्ताओं को दे दिए. हरियाणा में कांग्रेस का सफाया हो गया. इसी तरह महाराष्ट्र में आघाड़ी का सफाया हो जाएगा क्योंकि भाजपा सरकार बनाएगी. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Maharashtra Election 2024: एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त, नासिक में गरजे पीएम मोदी,  कांग्रेस और MVA पर हमला

AMU के अल्पसंख्यक दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola