Maharashtra Election 2024: एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से मुक्त, नासिक में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस और MVA पर हमला
Maharashtra Election 2024- नासिक में गरजे पीएम मोदी
Maharashtra Election 2024: पीएम मोदी महाराष्ट्र में चुनावी रैली की. नासिक में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि इतने दशकों तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया है.
Maharashtra Election 2024: बीजेपी के सबसे बड़े प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र दौर पर हैं. उन्होंने धुले में एक चुनावी रैली की. इसके अलावा नासिक में भी पीएम मोदी ने एक चुनावी सभा की. नासिक में पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस और एमवीए पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के पहले दिन मुझे नासिक की पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है. उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर के लिए 500 साल का इंतजार खत्म हुआ था और प्रभु राम एक बार फिर लौट आए, प्राण प्रतिष्ठा से पहले मेरा 11 दिन का उपवास अनुष्ठान भी नासिक से शुरू हुआ. आज एक बार फिर मैं विकसित महाराष्ट्र के लिए, विकसित भारत के लिए, नासिक का आशीर्वाद लेने आया हूं.
10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से हुए मुक्त
पीएम मोदी ने नासिक में कहा कि हमारा देश लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है. उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जो गरीबों की चिंता करती है. जब गरीब आगे बढ़ता है तभी देश आगे बढ़ता है. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि इतने दशकों तक कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने गरीबी हटाओ का सिर्फ नारा दिया है. गरीबी नहीं हटाई है. इतने सालों तक गरीब रोटी, कपड़ा और मकान को मोहताज रहे. लेकिन, अब सिर्फ 10 साल के अंदर देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं.
कांग्रेस शासित राज्यों में होते हैं घोटाले- पीएम मोदी
नासिक से कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां कहीं भी कांग्रेस और उसके सहयोगी सत्ता में होते हैं वहां घोटाले होते ही हैं . पीएम मोदी ने कहा कि हमने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया और एक देश एक संविधान का भाव हकीकत बन गया. उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही कांग्रेस और इंडी गठबंधन को जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का मौका मिला. उन्होंने कश्मीर के खिलाफ अपनी साजिशें शुरू कर दीं.
AMU के अल्पसंख्यक दर्जे पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










