Maharashtra Bandh: महाराष्ट्र बंद वापस! '...लेकिन मुंह पर बांधेंगे काली पट्टी', कांग्रेस ने किया ऐलान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Aug 2024 7:00 AM
शरद पवार (File)
Kal Maharashtra Bandh Nahi: बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद एनसीपी एसपी चीफ शरद पवार ने महाराष्ट्र बंद से वापस लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हुए बंद वापस लेने की अपील कर रहे हैं.
Maharashtra Bandh: बंबई हाई कोर्ट के फैसले को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी की महाराष्ट्र बंद को वापस लेने की अपील की है. बदलापुर मामले को लेकर शनिवार (24 अगस्त) के एमवीए ने बंद का आह्वान किया है. शरद पवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि बंद का आह्वान संविधान में निहित मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए किया गया था, लेकिन हाईकोर्ट का भी सम्मान किया जाना चाहिए. ऐसे में उन्होंने बंद वापस लेने की अपील की है. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बंद को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी.
शरद पवार ने की यह अपील
एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट कर कहा कि बदलापुर घटना को देखते हुए 24 अगस्त 2024 को राज्यव्यापी सार्वजनिक बंद का हमने आह्वान किया था. यह इस मामले पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का एक प्रयास था. यह बंद इसी दायरे में था. उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि बंद असंवैधानिक है. समय सीमा के कारण सुप्रीम कोर्ट में तत्काल अपील संभव नहीं है, इसलिए इसे कल वापस लेने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका एक संवैधानिक संस्था है और दिए गए आदेश के सम्मान में बंद का आह्वान वापस लिया जाना चाहिए.
मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे- कांग्रेस
वहीं कांग्रेस ने कहा है कि कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करेंगे. लेकिन, मुंह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख पटोले ने महाराष्ट्र बंद पर यह भी कहा कि हम सिर्फ विरोध दर्ज करेंगे. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की विफलता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक महाराष्ट्र के सभी जिला मुख्यालयों पर अपने चेहरे या मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. भाषा इनपुट के साथ
संजय रॉय को लेकर कोर्ट पहुंची सीबीआई, हो सकता है पॉलीग्राफी टेस्ट, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










