Badlapur Case: रिवाल्वर छीनकर भाग रहा था बदलापुर दुष्कर्म मामले का आरोपी, पुलिस एनकाउंटर में मौत

Updated:
विज्ञापन

Badlapur Case

Badlapur Case: महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म मामले का आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई है. सोमवार को आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर पुलिस पर गोली चला दी. जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Badlapur Case: महाराष्ट्र के बदलापुर के स्कूल में मासूम बच्चियों से शोषण मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे की मौत हो गई है. पुलिस ने  बताया की आरोपी अक्षय शिंदे ने सोमवार को पुलिसकर्मी की रिवाल्वर छीन ली. इसके बाद उसने गाड़ी में सवार पुलिस पर फायरिंग कर दी. हमले में पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. जिसमें अक्षय शिंदे को गोली लग गई. ठाणे पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

पुलिस की छीनी बंदूक
पुलिस ने बताया कि जब पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची तो आरोपी शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर गोली चला दी. अधिकारी ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में शिंदे घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. बता दें, स्कूल के शौचालय में 12 अगस्त को दो बच्चियों का कथित तौर पर यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola