झारखंड: महाशिवरात्रि पर शिव बारात में आने वाले भक्त क्यूआर कोड से ले पाएंगे बाबा मंदिर के साथ सेल्फी

महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटे कलाकार
Maha shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर शिव बारात में नयी टेक्नोलॉजी के साथ भक्त सेल्फी से अपनी यादों को समेट सकते हैं. शिव बारात रूट में तीन स्थानों पर नयी टेक्नोलॉजी के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाये जायेंगे.
देवघर: महाशिवरात्रि (Maha shivratri 2024) पर शिव बारात में नयी टेक्नोलॉजी के साथ भक्त सेल्फी से अपनी यादों को समेट सकते हैं. इस वर्ष शिव बारात रूट में तीन स्थानों पर नयी टेक्नोलॉजी के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाये जायेंगे. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे तीन दिनों के दौरान शिव बारात की पूरी तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की. सांसद डॉ दुबे ने बताया कि शिव बारात में नयी टेक्नोलॉजी के साथ सेल्फी विद बाबा बैद्यनाथ का लगेगा तीन सेल्फी प्वाइंट लगाया जायेगा.
सेल्फी प्वाइंट में रहेगा क्यूआर कोड
सेल्फी प्वाइंट के लिए जल्द जगह चिन्हित कर दिये जायेंगे. सेल्फी प्वाइंट में क्यूआर कोड रहेगा, जिसमें जैसे ही कोई व्यक्ति सेल्फी लेंगे, तो उन्हें बाबा बैद्यनाथ मंदिर के साथ फोटो मिल जायेगा. साथ ही महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के सोशल मीडिया पेज पर भी क्यूआर कोड के जरिये फोटो आ जायेगा. बड़ी संख्या में भक्त इस आयोजन को अपनी यादों में समेट सकते हैं.
कुंभ मेले की मैनेजमेंट कंपनी क्रेयांस की टीम ने लिया जायजा
सांसद डॉ दुबे के साथ मुलाकात करने के बाद दिल्ली की भीड़ मैनेजमेंट करने वाली कंपनी क्रेयांस की टीम के अधिकारियों ने देवघर की सड़कों का निरीक्षण किया. इस दौरान पूरे शिव बारात रूट का पैदल निरीक्षण किया गया. विशेष तौर पर शिव बारात रूट के संकीर्ण मोड़ व गलियों सहित टावर चौक व आजाद चौक में होने वाली भीड़ को टीम के अधिकारियों ने स्टडी की. इस जगहों पर कैसे आसानी से बारात को भीड़ नियंत्रित कर निकाला जाये, इन बिंदुओं पर अध्ययन किया गया. क्रेयांस की टीम प्रयागराज के कुंभ मेला सहित अयोध्या के देव दीपावली में भीड़ को नियंत्रित करने का काम कर चुकी है. टीम के साथ पिंटू तिवारी, मुकेश पाठक, हरिकिशोर सिंह, अभय आनंद झा आदि थे. इधर शिक्षा सभा चौक के पास शिव बारात में निकलने वाली झाकियों को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




