MP: शिवराज सिंह चौहान पर कमलनाथ का हमला, कहा- कई वर्षों के कर्मों को धोने में लगे हैं सीएम

पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बयान में आगे कहा कि, सीधी में घटी घटना के बाद पता चलता है कि, मध्यप्रदेश में रह रहे आदिवासियों की हालत क्या है. उनके साथ जो बुरा व्यवहार हो रहा है, पूरा राज्य उसे देख रहा है.
Madhya Pradesh: सीधी पेशाब कांड पर मामला काफी गर्म हो गया है. सीधी में कुछ ही दिनों पहले घटी इस घटना की वजह से सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं. मामले पर बात करते हुए आज पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी उनपर निशाना साधा है. हमला करते हुए कमलनाथ ने कहा कि, सीधी में घटी यह घटना मध्य्प्रदेश के लिए कलंक है. सीएम 18 वर्षों के अपने कर्मों को धोने में लगे हुए हैं और उनका 18 वर्षों का शासन काल यहीं हैं कि आदिवासियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है. कमलनाथ ने आगे बताते हुए कहा कि, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के 10 प्रतिशत मामले में सामने नहीं आ रहे हैं.
पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने बयान में आगे कहा कि, सीधी में घटी घटना के बाद पता चलता है कि, मध्यप्रदेश में रह रहे आदिवासियों की हालत क्या है. उनके साथ जो बुरा व्यवहार हो रहा है, पूरा राज्य उसे देख रहा है. कमलनाथ ने आगे बताया कि, एमपी में आदिवासी समाज के सबसे ज्यादा लोग रहते हैं और हर जिले से उनके साथ घट रही घटनाओं की जानकारी सामने आ रही है. कमलनाथ ने आगे कहा कि, 18 साल के शासनकाल के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति यह है. यही न्याय हो रहा है उनके साथ. शिवराज सिंह चौहान चाहे कितनी भी नौटंकी क्यों न कर लें, लेकिन, 18 वर्षों में उनके द्वारा किये गए पाप नहीं धुलेंगे. अगर उनकी आत्मा सच्ची होती तो वह कैमरा बुलाकर नहीं दिखाते, उन्हें मतलब कैमरा से था.
कमलनाथ ने बताया कि, सीएम शिवराज सिंह चौहान को लगता है कि आदिवासी समाज उन्हें माफ कर देगा. आदिवासी समुदाय उन्हें कभी माफ नहीं करेगा यह ऐसी ही एक घटना है. ये लोग पीड़ित परिवार को प्रलोभन दे रहे हैं, ये सभी चीजें रिकार्डेड हैं. इसमें आरोपी को देखने की जरुरत नहीं है. ये सभी लोग मिलकर समिति बनाएंगे और नाटक करेंगे. इसके साथ ही क्लीनचिट भी दे देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




