12वीं में टॉप किया, तो चौहान सरकार छात्रों को देगी 30 हजार रुपये
re-launching Jan Kalyan Sambal Yojana देश इस समय कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है. कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दी गयी है, जिसके कारण सभी स्कूल, कॉलेज और सभी गति-विधियां पूरी तरह से बंद हैं. वैसे में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार (Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan) ने छात्रों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है.
भोपाल : देश इस समय कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है. कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दी गयी है, जिसके कारण सभी स्कूल, कॉलेज और सभी गति-विधियां पूरी तरह से बंद हैं. वैसे में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने छात्रों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत की, जिसका नाम संबल योजना है. इस योजना के तहत गरीब मां और छात्रों को आर्थिक रूप से मदद की जाएगी.
Also Read: Coronavirus : भारत में बढ़ेगा तीसरे स्टेज का खतरा ! स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये जवाब..
संबल योजना आर्थिक रूप से गरीब महिलाओं और छात्रों को मदद करने के लिए बनाया गया है. जिसमें कोई गरीब मां किसी शिशु को जन्म देगी तो जन्म देने से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपये उनके खाते में दिये जाएंगे. इसके अलावा इस योजना में जोड़ा गया है कि ऐसे 5 हजार बच्चे जो 12वीं में सबसे ज्यादा नंबर लाएंगे उनमें से सभी को 30 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबल योजना की आज शुरुआत की और उस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा, जब हम एक महामारी से जूझ रहे हैं, लोगो की जिन्दगी में सहारा देने वाली संबल योजना को हम फिर से शुरू कर रहे हैं, जब संबल योजना की पात्र कोई गरीब किसी शिशु को जन्म देगी तो जन्म देने से पहले 4 हजार और जन्म देने के बाद 12 हजार रुपये उनके खाते में आएंगे.
उन्होंने आगे बताया, संबल योजना में एक योजना और जोड़ी गई है ऐसे 5 हजार बच्चे जो 12वीं में सबसे ज्यादा नंबर लाएंगे उनमें से सभी को 30 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समय मध्यप्रदेश में कोरोना के कारण 2942 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 165 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. हालांकि राज्य में एक अच्छी खबर भी है कि यहां कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 798 है. देश में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक और गुजरात के बाद छठे स्थान पर है. देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र कोरोना से प्रभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








