Election Result 2023: एक्ट्रेस चाहत पांडे का चुनावी मैदान में कैसा रहा प्रदर्शन?AAP के टिकट पर लड़ा था चुनाव
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Dec 2023 4:13 PM
दमोह की रहने वाली चाहत पांडे एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस है. चाहत मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार है. हालांकि एक्ट्रेस चुनाव हारती दिख रही है. चलिए आपको बताते है उनके बारे में.

दमोह की रहने वाली चाहत पांडे एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस है. चाहत ने ‘मेरे साईं – श्रद्धा और सबुरी’, ‘द्वारकाधीश’, ‘तेनाली राम’ और ‘राधाकृष्ण’, सावधान इंडिया, एकता कपूर के नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, अलादीन और क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल्स में काम किया है.

चाहत पांडे मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार है. हालांकि एक्ट्रेस चुनाव हारती दिख रही है.

सामने आए रुझानों की मानें इस सीट से बीजेपी के जयंत मलैया सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि चाहत चौथे नंबर पर है. वहीं, दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अजय कुमार टंडन है.

चाहत ने इसी साल जून महीने में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन किया था. हालांकि वो चुनाव हारती नजर आ रही है.

चाहत पांडे बेहद खूबसूरत है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इंस्टा पर उनकी एक से बढ़कर तसवीरें मौजदू है, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही है.

चाहत पांडे इन दिनों सीरियल ‘नथ जेवर या जंजीर’ में नजर आ रही है. इस सीरियल में वो महुआ का रोल प्ले करती है. उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

चाहत के रील्स वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है. बॉलीवुड गानों पर वो अपना डांस वीडियोज अपने इंस्टा पर पोस्ट करती रहती है.
Also Read: MP Election Results 2023: शिवराज के मंत्रियों पर निकली जनता की भड़ास! नरोत्तम मिश्रा तक पीछेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










