Madhavi Latha: क्या माधवी लता ओवैसी के किले को ध्वस्त करने में होंगी कामयाब? 40 साल से मुस्लिमों का रहा है कब्जा

Updated:
विज्ञापन
Kompella Madhavi Latha

Kompella Madhavi Latha

Madhavi Latha: लोकसभा चुनाव 2024 का रोमांच अपने चरम पर है. बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं और जीत का दावा ठोक रही हैं. इस बार के चुनाव में एक-एक सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच हैदराबाद लोकसभा सीट की चर्चा अचानक होने लगी है. इस सीट पर पिछले 40 साल से मुस्लिम नेताओं का कब्जा रहा है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी फिर से चुनावी मैदान में हैं. लेकिन ओवैसी के खिलाफ बीजेपी ने एक ऐसी नेता को मैदान में उतार दिया है, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया है. हर ओर बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता कोम्पेला की ही चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

Madhavi Latha: हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता कोम्पेला सुर्खियों में तब आईं, जब उन्हें मशहूर टीवी शो ‘आप की अदालत’ में आमंत्रित किया गया. शो में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के तीखे सवालों का उन्होंने जिस अंदाज में उत्तर दिया, उसकी हर ओर तारीफ की जा रही है. माधवी के कई वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं. माधवी के बेबाक अंदाज को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुश हो गए. पीएम मोदी ने बीजेपी उम्मीदवार की तारीफ करते हुए ट्वीट किया और आप की अदालत के खास शो को देखने की लोगों से अपील तक कर डाली. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘माधवी लता जी, आपका ‘आप की अदालत’ एपिसोड असाधारण है. आपने बहुत ठोस मुद्दे उठाए हैं और तर्क और जुनून के साथ ऐसा किया है. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं. मैं सभी से आज सुबह 10 बजे या रात 10 बजे इस कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण देखने का भी आग्रह करता हूं. आप सभी को यह बहुत जानकारीपूर्ण लगेगा. माधवी ने भी पीएम के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, मोदी जी मुझे निडर होकर सच बोलने की हिम्मत आपसे ही मिली है और हमारी पार्टी का आदर्श ‘सबका साथ सबका विकास’ ही मेरी प्रेरणा है. हम आखिरी सांस तक आपके दिखाए रास्ते पर चलेंगे और इस बार हैदराबाद लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे.

पिछले 40 साल से हैदराबाद लोकसभा सीट पर मुस्लिमों का रहा दबदबा

हैदराबाद लोकसभा सीट की बात करें, तो यहां पिछले 40 साल से मुस्लिम नेताओं को दबदबा रहा है. 1984 के बाद से अबतक यहां कोई भी हिंदू सांसद नहीं बना. 1984 में पहली बार सुल्तान सलाउद्दीन ओवैसी निर्दलीय चुनाव जीते थे. उसके बाद से 1999 तक वो वहां से लगातार सांसद चुने गए. सलाउद्दीन ओवैसी के निधन के बाद 2004 में असदुद्दीन ओवैसी पहली बार लोकसभा चुनाव हैदराबाद की सीट पर लड़ा और जीत दर्ज की. उसके बाद से ओवैसी लगातार वहां से सांसद चुने गए और अबतक एक बार भी नहीं हारे. लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर चुनावी दंगल में उतरे हैं.

माधवी लता का दावा वो हैदराबाद में नया उजाला लाएंगी

माधवी लता ने दावा किया है कि हैदराबाद आज तक अंधेरे में हैं, हम नया उजाला लेकर आएंगे. हिंदुत्व के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, हम इसलिए कट्टर हिंदूवादी हैं, क्योंकि मेरा मानना है कि मानव सेवा ही माधव सेवा है.

माधवी लता बोलीं- बच्चों की अच्छी परवरिश जरूरी

माधवी लता ने बच्चे पैदा नहीं करने की बात का खंडन किया और कहा- मैं मुस्लिम महिलाओं से कहती हूं कि आप पांडवों को पैदा करें, कौरवों को नहीं. माधवी लता का कहना है कि बच्चे उतने ने ही पैदा करने चाहिए जिनकी हम सही से परवरिश कर सके. टीवी शो में उन्होंने कहा कि साहब हम जिन मदरसों में जाते हैं, वहां फ्री में मेडिकल कैंप लगवाते हैं, फ्री में दवाइयां दी जाती हैं, खाना दिया जाता है. रोजा के समय भी हम मुस्लिमों को खाना देते हैं, लेकिन आप सभी चौंक जाएंगे कि कैंप के दौरान कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि अम्मा- आप ये सब तो कर रही हैं, लेकिन हमारी पहचान आप मत बताना कि हमारे मदरसे का नाम क्या है, क्योंकि हमें धमकी दी जाती है.

माधवी लता ने दुल्हन की बिक्री पर चर्चा की

माधवी लता ने एक ऐसे मामले पर चर्चा की कि जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. माधवी लता ने कहा कि पिछले दिनों की बात है, एक लड़की अपनी मां को फोन करती है और कहती है कि आप वहां पर दावत दे दीजिए, आपकी बेटी की 18वीं बार शादी हुई है. ये सच्चाई है कि एक 16 साल की लड़की की शादी एक 70 साल के पुरुष से कर दी जाती है. लड़की तो लड़की होती है, इसमें क्या मजहब? मेरी भी दो बेटियां हैं, हर मां चाहती है कि उसकी बेटी अच्छे से पढ़-लिख जाए और उसकी अच्छे घर में अच्छे लड़के से शादी हो जाए.

Also Read: जलपाईगुड़ी में पीएम मोदी : देश कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार, 2047 के लिए मैं 24×7 कर रहा हूं काम

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola