मनोहरपुर. सांप काटने से महिला की तबीयत बिगड़ी, रेफर

महिला मनोहरपुर के ढीपा गांव की रहने वाली है. घर के बाहर टहल रही थी. इसी दौरान सांप ने काट लिया.
मनोहरपुर. प्रखंड के ढीपा गांव निवासी बुधनी कच्छप (20) को सांप काटने से तबीयत बिगड़ गयी. बुधनी कच्छप गर्भवती है. घटना बुधवार रात आठ बजे की है. उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बुधनी बुधवार रात में अपने घर के बाहर टहल रही थी. इसी दौरान उसके पैर में सांप ने काट लिया. रात 11 बजे परिजन उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. यहां उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.
वज्रपात से मवेशी की मौत, मुआवजे की मांग
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड के दूधकुंडी गांव के पिरुडीह टोला में बुधवार शाम को हुई वज्रपात से मवेशी की मौत हो गयी. गुरुवार को पीड़ित किसान भूषण सोय ने इसकी सूचना कांग्रेस नेता विजय सिंह सामड को दी. श्री सामड ने सीओ से संपर्क कर मुआवजा की मांग रखी. सीओ ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. श्री सामड ने पीड़ित किसान को कागजी प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










