मनोहरपुर. पत्नी पर पेचकस से किया हमला, नाजुक हालत में राउरकेला रेफर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 11:30 PM

विज्ञापन

पत्नी और ससुराल वाले से नाराज चल रहा था पति

विज्ञापन

चिरिया. मनोहरपुर प्रखंड के पुलिस हाटिंग में पति ने पत्नी पर पेचकस से हमला कर दिया. इससे पत्नी की हालत गंभीर है. घटना चार जून की आधी रात की है. जानकारी के अनुसार पत्नी नेहा लकवा अपने मायके के घर में सोयी थी. उसका पति मंगल मुर्मू जो गुवा मैगजीन लेबल का रहने वाला है. वह रात में अपना ससुराल पहुंचा. घर की खिड़की में लगी जाली को खोलकर अंदर घुस गया. नेहा पर पेचकस से पीठ और पेट में हमला कर दिया. नेहा के शोर मचाने पर घरवाले समेत पड़ोसी पति को पकड़ना चाहा, मगर वह भाग निकला. नेहा को आनन-फानन में सेल अस्पताल लाया गया. नेहा की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बाहर ले जाने की सलाह दी. इसके बाद उसे राउरकेला के वेसेज पटेल अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज चल रहा है. नेहा की हालात बहुत नाजुक बतायी जा रही है. जानकारी मिली कि पति अपने ससुराल पक्ष और पत्नी से नाराज चल रहा था. मंगल मुर्मू का कहना था कि ससुराल वाले उसे दामाद का दर्जा नहीं दे रहा था. उसके साथ बदतमीजी के साथ ससुराल वाले पेश आते थे. ओपी प्रभारी जयप्रकाश ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी पति मंगल मुर्मू के खिलाफ जान मारने की नियत के आधार पर धारा 307/506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola