चाईबासा : प. सिंहभूम बैडमिंटन एसो का समर कैंप 10 से

Updated:
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 15 दिनों का समर कैंप का आयोजन बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा.

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 15 दिनों का समर कैंप का आयोजन बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा. जिसका आयोजन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सह जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर व सचिव अशोक जोशी के दिशा निर्देश पर होगा. इस समर कैंप में 10 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे. कैंप 25 मई से 9 जून तक चलेगा. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन होगा. कैंप में भाग लेने के इच्छुक बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी मोबाइल नंबर 9973540881, राजेश बारी मोबाइल नंबर 8709851118 व चंद्रजीत झा मोबाइल नंबर 80510 62821 से संपर्क स्थापित कर अपना रजिस्ट्रेशन 24 मई तक करा सकेंगे. रजिस्ट्रेशन कराने को दो पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड का फोटो काॅपी अनिवार्य है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola