खासजामदा बस्ती में कैंप, 95 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

Author Sandip K|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

मरीजों की जांच करते डॉक्टर. | Prabhat Khabar Network

नोवामुंडी के खासजामदा बस्ती में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 95 ग्रामीणों की जांच कर दी गई मुफ्त दवाइयां।

विज्ञापन

नोवामुंडी के बड़ाजामदा क्षेत्र के खास जामदा बस्ती में बुधवार को श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 95 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के दौरान कई लोगों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज, पेट संबंधी समस्याएं व अन्य बीमारियों के लक्षण पाये गये. सभी जरूरतमंद मरीजों को कंपनी की ओर से नि:शुल्क दवाइयां दी गयी. शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आरआर मिश्रा ने ग्रामीणों को वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत व आसपास की स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित पोषण अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया. इस अवसर पर कंपनी की ओर से डॉ. राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार तथा पदाधिकारी टुन्नू पांडे सहित अन्य कर्मी सक्रिय रूप से मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola