जेकेएआइ की कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा 19 को

जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम की ओर से 19 मई को कराटे ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गयी है.
चाईबासा. जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम की ओर से 19 मई को एक दिवसीय जूनियर कलर बेल्ट व सीनियर ब्राउन बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गयी है. जो संत जेवियर कल्याण केंद्र चाईबासा के कम्युनिटी हॉल में होगा. कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमीते व शारीरिक परीक्षा के साथ-साथ मौखिक परीक्षा भी ली जाएगी. इसकी जानकारी जेकेएआइ झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी. बताया कि इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में लगभग 120 कराटेकार विभिन्न स्कूलों से भाग लेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










