Jharkhand: विधानसभा चुनाव में इस गांव के लोग नहीं करेंगे मतदान, नहीं हुई मांगें पूरी, वोट बहिष्कार का किया फैसला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Oct 2024 6:45 AM

विज्ञापन

Jharkhand

Jharkhand: झारखंड के एक गांव के ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का ऐलान किया है. क्षेत्र का विकास कार्य नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई सालों से न तो सरकार और न ही कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुध ले रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand: बंदगांव, (पश्चिमी सिंहभूम) झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. वोटरों को रिझाने के लिए जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच प्रदेश के एक गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. गांव को लोगों का कहना है कि उनकी मांगे अब तक पूरी नहीं हुई है इस कारण वो इस बार चुनाव में मतदान नहीं करेंगे. बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत के बंगरासाई गांव के लोगों ने वोट नहीं देने की बात कही है. बता दें , क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. गांव के लोगों ने बैठक कर वोट बहिष्कार का ऐलान किया है.

क्या हैं ग्रामीणों की मांग?

झारखंड के बंदगांव प्रखंड की नकटी पंचायत के बंगरासाई गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार करने का फैसला लिया है. ग्रामीणों ने कहा कि बंगरासाई गांव स्थित बड़े नाला पर पुल निर्माण की मांग सालों से की जा रही है. लेकिन, जन प्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के मौसम में नाले में पानी भर जाने के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती है. बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी लंबी दूरी तय कर कीचड़मयी रास्ते से जाना पड़ता है.

गांव में नहीं है सड़क

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सड़क की भी अच्छी स्थिति नहीं है.गांवों को जोड़ने के लिए पक्की सड़क नहीं है.साथ ही नल जल योजना के तहत ग्रामीणों को पानी कनेक्शन का लाभ भी नहीं मिल पाया है.उन्होंने कहा सोलर आधारित जलमीनार का सोलर तेज हवा में उड़ कर टूट गया है.लोगों को पेयजल में काफी दिक्कत हो रही है.

सिर्फ चुनाव के समय नजर आते हैं  जनप्रतिनिधि

ग्रामीणों का आरोप है कि जन प्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय में ही गांव में नजर आते हैं. इसके बाद उनका गांव का दौरा ही नहीं होता. ऐसे में ग्रामीणों ने इस साल विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का मन मना लिया है. ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव से पूर्व हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो एकजुटता के साथ इस गांव के ग्रामीण वोट बहिष्कार करेंगे.इसकी जवाबदेही जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की होगी.

Also Read: टिकट नहीं मिलने पर फूटा बीजेपी के पूर्व विधायक का गुस्सा, बाबूलाल मरांडी को लिखा पत्र, चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola