पश्चिमी सिंहभूम में दो युवक हार गये जिंदगी की जंग, फांसी के लगाकर कर ली खुदकुशी

bihar suicide news (सांकेतिक तस्वीर )
Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों मृतकों की शादी एक साल पहले ही हुई थी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में अलग-अलग गांव के दो युवकों ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतकों में झींकपानी थाना क्षेत्र के सूरजाबासा गांव के बुरूसाई निवासी हरीश देवगम (25) और पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के बादेया गांव के रहने वाले डोडांग बानसिंह (22) शामिल हैं.
एक साल पहले ही हुई थी दोनों युवकों की शादी
जानकारी के अनुसार दोनों युवकों ने एक साल पहले ही शादी की थी. मृतक हरीश देवगम की पत्नी गर्भवती हैं. उनकी पत्नी मनीषा ने बताया कि उनका पति से किसी तरह का कोई विवाद नहीं था. उन्होंने कहा कि बुधवार के दिन में गांव में पूजा चल रही थी. पति भी उसमें शामिल था. बुधवार की रात वह घर आया और एक खाली कमरे में जाकर रस्सी से फांसी लगा खुदकुशी कर ली. रात 11 बजे के करीब घर के अन्य सदस्य जब वापस घर लौटे तो हरीश को फंदे से लटका देखा. मृतक की पत्नी मनीषा का कहना था कि एक सप्ताह पहले उसका पति काम की तलाश में रांची गया था. काम नहीं मिला तो वह वापस अपने घर लौट गया. इसके बाद वह मानसिक तनाव में रहता था.
Also Read: खुशखबरी! जारी होने वाला है JPSC परीक्षा का विज्ञापन, हाईकोर्ट के निर्देश पर उठाया गया कदम
दूसरे मृतक की पत्नी बोली- पति की नहीं थी दिमागी हालत ठीक
दूसरी घटना मुफस्सिल थाना के पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के बादेया गांव की है. मृतक डोडांग बानसिंह की पत्नी सपना सुमित्रा देवगम ने बताया कि उनके पति की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. वह कभी भी अपने घर से बेवजह कहीं बाहर निकल जाता था. बुधवार रात को भी वह इसी तरह घर से कहीं चला गया. काफी देर बाद उन्हें ढूंढ कर घर वापस लाया गया. इसके बाद उसका पति घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया. थोड़ी देर बाद जब खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटका मिला. इसके बाद आनन-फानन उसे रात डेढ़ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
Also Read: गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो परिवारों के बुझ गये चिराग, चार की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




