Jharkhand Naxal: झारखंड में भाकपा माओवादियों की साजिश फिर नाकाम, 16 IED बम बरामद

Updated:
विज्ञापन

जंगल से बरामद आईईडी बम

Jharkhand Naxal: झारखंड में सुरक्षा बलों ने भाकपा माओवादियों का साजिश आज फिर नाकाम कर दी. पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 16 आईईडी बम बरामद किए. सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें बम निरोधक दस्ते की मदद से जंगल में ही नष्ट कर दिया गया. गुप्त सूचना पर एसपी ने टीम गठित की. इसके बाद जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान टीम को सफलता मिली है.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal: चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज सोमवार को भाकपा माओवादियों की साजिश फिर नाकाम हो गयी. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने टोकलो थाना क्षेत्र के कोटसोना एवं लांजी के जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए 16 IED बम बरामद किए. प्रत्येक का वजन लगभग 02-02 किलोग्राम है. बरामद आईईडी बमों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की सहायता से नष्ट कर दिया गया. सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, सरायकेला-खरसावां पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की टीम शामिल थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

भाकपा माओवादियों की साजिश फिर नाकाम


पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादियों द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावां जिले के दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली क्षेत्रों में गोला-बारूद छिपाकर रखा गया है, ताकि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया जा सके. इस सूचना के आलोक में टीम गठित कर सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान सुरक्षा बलों को सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: Good News: ‘शिबू सोरेन की तबीयत पहले से बेहतर’ JMM विधायकों से दिल्ली में बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

लगातार चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन


प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखंड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Shravani Mela 2025: झारखंड के बाबाधाम में नो VIP ट्रीटमेंट, 2 दिन नो शीघ्र दर्शनम, तैयारी की समीक्षा कर बोले पर्यटन मंत्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola