Chaibasa News : खूंटियापदा में सांड का आतंक, एक ग्रामीण की मौत, आधा दर्जन घायल

Author Anuj kumar
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : खूंटियापदा में सांड का आतंक, एक ग्रामीण की मौत, आधा दर्जन घायल

– जगन्नाथपुर. सांड को देखते ही लोग रास्ता बदल लेते हैं

विज्ञापन

जैंतगढ़.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड स्थित मुंडुई पंचायत के खूंटियापदा गांव में विगत कई माह से एक सांड ने आतंक मचा रखा है. सांड ने अबतक एक ग्रामीण की जान व आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल किया है. इनमे महिलाएं भी शामिल हैं. वह अचानक दौड़कर किसी पर हमला कर देता है. हालात यह है कि लोग उसे देखते ही रास्ता बदल ले रहे हैं. वहीं, अचानक सामने आने पर अफरातफरी मच जाती है. लोग जान बचाने के लिए भागते हैं. सांड का सींग काफी लंबा और नुकीला है.

बीते 19 अप्रैल को सांड ने गांव के बिरंची प्रधान की जान ले ली. शाम चार बजे बिरंची प्रधान जैसे ही घर से निकले, सांड ने हमला कर दिया. सांड का सींग बिरंची प्रधान के पेट के नीचे व जांघ में घुस गया. बिरंची प्रधान जमीन पर गिर गये, तो सांड ने अपने पैरों से उनकी छाती और पेट को बुरी तरह से कुचल दिया. लोगों ने किसी तरह उन्हें सांड के चंगुल से निकाला. उन्हें इलाज के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देख क्योंझर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. क्योंझर के डॉक्टर ने कटक मेडिकल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

सांड के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. उन्होंने शीघ्र प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Kumar

लेखक के बारे में

By Anuj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola