तांतनगर : बांध विरोधी संघ ने ईचा डैम प्रभावित क्षेत्र में चलाया जनजागरण अभियान

Updated:
विज्ञापन
तांतनगर : बांध विरोधी संघ ने ईचा डैम प्रभावित क्षेत्र में चलाया जनजागरण अभियान

सदर प्रखंड की तुईबीर के कुइडबुसू (सोसोहातु) में ईचा खरकई बांध विरोधी संघ ने जनजागरण सह जनांदोलन चलाया.

विज्ञापन

तांतनगर : सदर प्रखंड की तुईबीर के कुइडबुसू (सोसोहातु) में ईचा खरकई बांध विरोधी संघ ने जनजागरण सह जनांदोलन चलाया. अध्यक्षता समाजसेवी चंद्रमोहन बारी ने की. संघ अध्यक्ष बीरसिंह बुड़ीउली व सचिव सुरेश सोय के नेतृत्व में ईचा डैम से प्रभावित क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है. चंद्रमोहन बारी ने अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि झामुमो डैम से विस्थापितों से किया वादा पूरा करे. उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन से जुड़ी पार्टी आदिवासियों को सुरक्षा देने में फेल रही है. कांग्रेस, भाजपा व झामुमो में कोई अंतर नहीं है. डैम रद्द कराने के लिए संघ कानूनी व सामाजिक लड़ाई संगठन के बाल पर लड़ेगी. जनजागरण अभियान में चंद्रमोहन बारी, रामाय बारी, वीरेंद्र बारी, दयामनी बारी, अंजनी बारी, पूनम बारी, फूलमनी बारी, राजलक्ष्मी बारी, बीरेंग टोपनो, मीना बारी, मधुवा बारी, अर्जुन बारी, लव बारी, संजय बारी, गुलिया कालुंडिया, श्याम कुदादा, सुनील बाड़ा, बिरसा गोडसोरा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola