सोनुवा : मानकी-मुंडा संघ करेगा उग्र आंदोलन

सोनुवा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन के विरोध में मानकी-मुंडा संघ द्वारा कोल्हान में उग्र आंदोलन किया जायेगा. उक्त घोषणा संघ के सोनुवा-गुदड़ी अंचल अध्यक्ष बिरसा मुंडा ने की. बुधवार को सीएनटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन विधेयक के विरोध में संघ के सदस्यों द्वारा सोनुवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मानकी सुधीर […]
सोनुवा : सीएनटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन के विरोध में मानकी-मुंडा संघ द्वारा कोल्हान में उग्र आंदोलन किया जायेगा. उक्त घोषणा संघ के सोनुवा-गुदड़ी अंचल अध्यक्ष बिरसा मुंडा ने की. बुधवार को सीएनटी-एसपीटी एक्ट के संशोधन विधेयक के विरोध में संघ के सदस्यों द्वारा सोनुवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मानकी सुधीर बरजो, हरेकृष्ण बांदिया, तुराम चाकी आदि ने भी अपने विचार रखे. धरना-प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम बीडीओ संजय कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया. इस अवसर पर काफी संख्या में मानकी, मुंडा, डाकुवा समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




