हंगामे के बाद बीअोआइ में कामकाज हुआ सामान्य
Updated at : 24 Nov 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीअो व थाना प्रभारी ने लिया जायजा तैनात रहे अतिरिक्त पुलिस जवान बीडीओ ने बैंक जाकर लिया जायजा सोनुवा : बैंक ऑफ इंडिया सोनुवा शाखा में मंगलवार शाम कैश खत्म होने पर ग्राहकों द्वारा किये हंगामे के दूसरे दिन बुधवार को बैंक में शांतिपूर्ण तरीके से कार्य हुआ. वहीं बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व सोनुवा […]
विज्ञापन
बीडीअो व थाना प्रभारी ने लिया जायजा
तैनात रहे अतिरिक्त पुलिस जवान
बीडीओ ने बैंक जाकर लिया जायजा
सोनुवा : बैंक ऑफ इंडिया सोनुवा शाखा में मंगलवार शाम कैश खत्म होने पर ग्राहकों द्वारा किये हंगामे के दूसरे दिन बुधवार को बैंक में शांतिपूर्ण तरीके से कार्य हुआ. वहीं बीडीओ संजय कुमार सिन्हा व सोनुवा थाना के अवर निरीक्षक एसएन लाल ने बैंक जाकर स्थिति का जायजा लिया. साथ ही सोनुवा थाना की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी थी. बुधवार को 11 बजे से ग्राहकों को सिर्फ चार हजार रुपये का भुगतान किया गया, जिसमें दो हजार व सौ रुपये के नोट दिये गये.
चार दिनों से झारखंड ग्रामीण बैंक में भुगतान कार्य बंद
कैश नहीं होने के कारण चार दिनों से सोनुवा बाजार स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक शाखा में भुगतान कार्य बंद है. इससे बैंक के ग्राहक परेशान हैं. मालूम हो कि 19 नवंबर को बैंक में कैश खत्म हो गया था. इसके बाद से कैश नहीं आया है. इस संबंध में बैंक के शाखा प्रबंधक देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि कैश नहीं होने की जानकारी बैंक के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है, लेकिन अब तक बैंक में कैश नहीं पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




